क्षेत्र में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नहीं

लपंगा : सुदुरवर्ती गांव आरासाहा में मंगलवार को फुटबॉल टूर्नामेंट का उदघाटन आजसू के क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 06:30 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 06:30 PM (IST)
क्षेत्र में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नहीं
क्षेत्र में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नहीं

लपंगा : सुदुरवर्ती गांव आरासाहा में मंगलवार को फुटबॉल टूर्नामेंट का उदघाटन आजसू के केंद्रीय महासचिव रोशन लाल चौधरी व मुखिया शिव प्रसाद मुंडा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मौके पर रोशन लाल चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नहीं है। जरूरत है इन्हें सभी संसाधनों को उपलब्ध करा उचित प्लेटफार्म देने की। आजसू खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। वहीं मुखिया शिव प्रसाद मुंडा ने कहा कि पंचायत स्तर से भी खिलाड़ियों को हर संभव मदद की जाएगी। मौके पर पंसस सुलेंद्र मुंडा, मुखिया अमरनाथ महतो, मुखिया राजू कुमार, लालमोहन मुंडा, द्वारिका महतो, विजय मुंडा, सुनील टोप्पो, रामचंद्र उरांव, उमेश मुंडा, रवि मुंडा, राजू मुंडा, बालदेव करमाली, संतोष मुंडा, लालचंद मुंडा, महेंद्र महतो, मनोज मुंडा, हरिनाथ गंझू, अमित गंझू, ललन मुंडा, कुलदीप गंझू आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी