Jharkhand Lockdown: रामगढ़ में लॉकडाउन के दौरान होटल चलाने पर संचालक गिरफ्तार

Lockdown Update. अस्थाई तौर पर बनाए गए सभी बाजार में भीड़ को रोकने के लिए सुबह से ही डीसी संदीप कुमार सिंह एसपी प्रभात कुमार सीईओ सपन कुमार सड़क पर उतर गए।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 28 Mar 2020 09:03 AM (IST) Updated:Sat, 28 Mar 2020 09:03 AM (IST)
Jharkhand Lockdown: रामगढ़ में लॉकडाउन के दौरान होटल चलाने पर संचालक गिरफ्तार
Jharkhand Lockdown: रामगढ़ में लॉकडाउन के दौरान होटल चलाने पर संचालक गिरफ्तार

रामगढ़, जासं। रामगढ़ के रांची रोड में एक लाइन होटल में कोयले की भटठी जलाकर खाना बनाने और बेचने के आरोप में रामगढ़ पुलिस ने होटल संचालक अनिल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। लाइन होटल संचालक के खिलाफ थाने में प्राथमिक दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

लॉकडाउन को सख्ती से अनुपालन के लिए सड़क पर उतरे डीसी-एसपी

कोरोना वायरस से बचाव को लेकर जिले में लॉक डाउन का सख्ती से अनुपालन करने के लिए प्रशासनिक अमला शनिवार की सुबह से ही रेस दिखा। अस्थाई तौर पर बनाए गए सभी बाजार में भीड़ को रोकने के लिए सुबह से ही डीसी संदीप कुमार सिंह, एसपी प्रभात कुमार, सीईओ सपन कुमार सड़क पर उतर गए। इस दौरान चौक चौराहों को सील कर दिया गया। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर किसी भी वाहन को जाने की इजाजत नहीं दी गई। शारीरिक दूरी का अनुपालन स्थानीय छावनी फुटबॉल मैदान में बने अस्थाई सब्जी बाजार मैं सख्ती से कराया गया।

फुटबॉल मैदान के अंदर सब्जी खरीदारों को बारी-बारी से भेजा गया ताकि शारीरिक दूरी का ख्याल रखा जा सके। शनिवार की सुबह जिला प्रशासन ने रांची रोड स्थित सब्जी बाजार को खाली करा दिया गया। दैनिक जागरण ने शुक्रवार को ही रांची रोड सब्जी बाजार में शारीरिक दूरी का अनुपालन नहीं होने का मामला उठाया था। इसके बाद प्रशासन ने शनिवार को अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। रांची रोड में जिला प्रशासन ने सड़क के किनारे दोनों और सब्जी बाजार को लगवाया। साथ ही खरीदारों को शारीरिक दूरी का सख्ती से पालन करवाया।

इस दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से लोगों से जल्द-से-जल्द सब्जी खरीद कर अपने अपने घर में जाने का निर्देश दिया गया। लॉक डाउन के बाद शनिवार को पहला मौका था जब प्रशासन पूरी सख्ती से इसका अनुपालन कराने में जुट गया। डीसी संदीप कुमार सिंह, एसपी प्रभात कुमार, सीईओ सपन कुमार, एसडीओ अनंत कुमार, एसडीपीओ अनुजउरांव, रामगढ़ थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक विद्याशंकर, रामगढ़ अंचल अधिकारी भोला शंकर महतो, बीडीओ नम्रता जोशी, सहित तमाम पुलिस वह प्रशासनिक अधिकारी सुबह से ही शहर में गश्त लगाते दिखे।

chat bot
आपका साथी