स्व. जीतराम बेदिया ट्रॉफी पर जेएमडी भुरकुंडा ने जमाया कब्जा

बरकाकाना। केंद्रीय कर्मशाला बरकाकाना के फुटबॉल ग्राउंड में मिलन स्पोर्टिेग कल्ब घुटुव

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 06:52 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 06:52 PM (IST)
स्व. जीतराम बेदिया ट्रॉफी पर जेएमडी भुरकुंडा ने जमाया कब्जा
स्व. जीतराम बेदिया ट्रॉफी पर जेएमडी भुरकुंडा ने जमाया कब्जा

बरकाकाना। केंद्रीय कर्मशाला बरकाकाना के फुटबॉल ग्राउंड में मिलन स्पोर्टिेग कल्ब घुटुवा द्वारा आयोजित शहीद जीतराम बेदिया फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। मुख्य अतिथि के रूप में आजसू पार्टी के बड़कागांव विधान सभा प्रभारी सह पार्टी के महासचिव रौशन लाल चौधरी, नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया, उपाध्यक्ष मनोज महतो ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुरू किया गया। इसके बाद एनटीएस बरकाकाना बनाम जेएमडी भुरकुंडा के बीच फाइनल मैच खेला गया। खेल समाप्त होने तक दोनो टीमो द्वारा गोल नहीं किया जा सका। इसके बाद दोनों टीमों को ट्राई ब्रेकर का मौका दिया गया। इसमें जेएमड़ी भुरकुंडा ने एक गोल से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। अतिथियों ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि आजसू पार्टी द्वारा हमेशा खेल का बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने के लिए हमेशा तत्पर रहती है। क्षेत्र में होने वाले सभी तरह के खेलों को बढ़ावा देने के लिए पार्टी की तरफ से लगातार खेलों के आयोजन करती है। भविष्य में भी करेगी। मैच में निर्णायक के रूप में मो. इकवाल, प्रदीप मुण्ड़ा, शिव बेदिया ने किया। विजेता टीम को कमेटी के कि ओर से ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मौके पर देवकीनंदन बेदिया, हरेश राय, हरि रत्तनम, पंचदंव करमाली, सुरपति देवी, गोबिन्द बेदिया, वार्ड पार्षद बिनोद तिवारी, गीता देवी, मंजू चौधरी, प्रदीप शर्मा, मुखिया गंगाधर बेदिया, कमेटी के सदस्यो में राजू बेदिया, विक्की बेदिया, शिव नारायण बेदिया, पन्नालाल बंदिया, बालेश्वर बेदिया, कुणाल बेदिया, किशोर बेदिया, दीपक बेदिया, सुनील बेदिया सहित कई लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी