जुबिली कॉलेज के स्वयंसेवकों ने चलाया जागरूकता अभियान

जुबिली कॉलेज भुरकुंडा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-एक के स्वयंसेवकों ने ।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 May 2020 09:13 PM (IST) Updated:Fri, 15 May 2020 09:13 PM (IST)
जुबिली कॉलेज के स्वयंसेवकों ने चलाया जागरूकता अभियान
जुबिली कॉलेज के स्वयंसेवकों ने चलाया जागरूकता अभियान

संवाद सूत्र, लपंगा : जुबिली कॉलेज भुरकुंडा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-एक के स्वयंसेवकों ने शुक्रवार को कोरोना वायरस को ले पाली आदि गांवों में प्राचार्य डॉ. आरके दास व प्रो. एके मिश्रा के निर्देश पर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान लोगों से शारीरिक दूरी बनाए रखने व लॉकडाउन का पालन करने की अपील की गई। साथ ही लोगों के बीच मास्क का वितरण व सैनिटाइजर का छिड़काव भी किया गया। साथ ही आरोग्य सेतु एप डाउन लोड करने की बात कही। इस दौरान स्वयंसेवकों ने देश जीतेगा, कोरोना हारेगा का नारा बुलंद करते हुए कई जागरूकता भरी संदेश भी लोगों के बीच फैला रहे थे। कार्यक्रम पदाधिकारी बी रविदास के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ। मौके पर नितिश कुमार दांगी, अनिल प्रजापति, दीपक जायसवाल, चंदन आदि स्वयंसेवक मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी