रामगढ़ नप के पांच पार्षदों ने थामा आजसू का दामन

कुजू : रामगढ़ नगर परिषद के 5 वार्ड पार्षदों ने गुरुवार को आजसू का दामन थाम लिया। आजसू पाट

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Jul 2018 09:38 PM (IST) Updated:Thu, 19 Jul 2018 09:38 PM (IST)
रामगढ़ नप के पांच पार्षदों ने थामा आजसू का दामन
रामगढ़ नप के पांच पार्षदों ने थामा आजसू का दामन

कुजू : रामगढ़ नगर परिषद के 5 वार्ड पार्षदों ने गुरुवार को आजसू का दामन थाम लिया। आजसू पार्टी के जनहित में किए गए कार्यों से प्रभावित होकर रामगढ़ नगर परिषद के वार्ड नंबर-2 के लखीराम मांझी, वार्ड नंबर-3 की हेमनी देवी, वार्ड नंबर- 4 के कुलदीप कुशवाहा, वार्ड नंबर-6 के चीतू महतो, वार्ड नंबर-07 के अनिल कुमार गुप्ता ने आजसू के मांडू मीडिया प्रभारी जयकिशोर महतो के नेतृत्व में रांची स्थित झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी के आवास में सदस्यता ग्रहण की। जिनका स्वागत चौधरी ने फूल माला पहना कर किया। मौके पर मंत्री ने कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य विकास की किरण को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। पार्टी में शामिल वार्ड पार्षदों को पार्टी के नैतिक मूल्यों व उद्देश्यों से अवगत कराया गया। मौके पर कुलदीप कुमार कुशवाहा, नरेश साहू, रामवतार भारती, सिकंदर रजवार, विनोद महतो सहित अन्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी