पारा शिक्षकों रिहा करे, नहीं तो कांग्रेस करेगी जेल भरो आंदोलन : ममता

वाद सहयोगी,रामगढ़ : झारखंड स्थापना दिवस के दिन पारा शिक्षकों एवं पत्रकारों हुए बर्बरतापूर्ण तरीके से लाठीचार्ज के विरोध में काला बिल्ला लगाकर सोमवार को सुभाष चौक पर जिला कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एकदिवसीय धरना दिया। धरना के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने एकस्वर में रघुवर सरकार के तानाशाही रवैये की ¨नदा करते हुए जमकर विरोध किया। इससे पूर्व सभी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता झंडा, बैनर लेकर मुख्य पथ होते हुए आयोजनस्थल तक पहुंचे। यहां पर सभी कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान के नेतृत्व में धरना पर बैठ गए। धरना स्थल पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर धरनास्थल पर उनकी तस्वीर लगाकर रखी थी। यहां पर सभी कार्यकर्ताओं व नेताओं ने पुष्प गुच्छ देकर श्रद्धासुमन भेंट किया। धरना को संबोधित करते हुए जिप सदस्य व कांग्रेस नेत्

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 07:45 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 07:45 PM (IST)
पारा शिक्षकों रिहा करे, नहीं तो कांग्रेस करेगी जेल भरो आंदोलन : ममता
पारा शिक्षकों रिहा करे, नहीं तो कांग्रेस करेगी जेल भरो आंदोलन : ममता

रामगढ़ : झारखंड स्थापना दिवस के दिन पारा शिक्षकों एवं पत्रकारों हुए बर्बरतापूर्ण तरीके से लाठीचार्ज के विरोध में काला बिल्ला लगाकर सोमवार को सुभाष चौक पर जिला कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एकदिवसीय धरना दिया। धरना के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में रघुवर सरकार के तानाशाही रवैये की ¨नदा करते हुए जमकर विरोध किया। इससे पूर्व सभी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता झंडा, बैनर लेकर मुख्य पथ होते हुए आयोजन स्थल तक पहुंचे। यहां पर सभी कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान के नेतृत्व में धरना पर बैठ गए। धरना स्थल पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर धरनास्थल पर उनकी तस्वीर लगाकर रखी थी। यहां पर सभी कार्यकर्ताओं व नेताओं ने पुष्प गुच्छ देकर श्रद्धासुमन भेंट किया। धरना को संबोधित करते हुए जिप सदस्य व कांग्रेस नेत्री ममता देवी ने कहा कि पारा शिक्षकों को अविलंब रिहा करे, नहीं तो कांग्रेस पार्टी जेल भरों आंदोलन करेंगी। धरना का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन संजय साव ने दिया। मुख्य रूप से रणधीर गुप्ता, कमल शहजादा, शहजादा अनवर, चितरंजन चौधरी, बबिता ¨सह, मिथिलेश गुप्ता, तारिक अनवर, राजेंद्र प्रसाद, नंदकिशोर विद्या, गुप्तेश्वर मिश्रा, जीतकर माली, सोनू खान, अनीता देवी, संदीप कुशवाहा, धर्मराज, भीम प्रसाद, उपेंद्र महतो, मो. साजिद, राजेंद्र वर्मा, तेजलाल महतो, संतोष सोनी, बजरंग महतो, मानिक पटेल, बबलू अंसारी, शुक्र करमाली, संदीप कुशवाहा, शमीमा बानो, जानकी देवी, महेश यादव, शकील अहमद, अमरनाथ राय, शंकर माली, जयप्रकाश ¨सह, इमरान अंसारी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी