भारतीय लोक कल्याण संस्थान ने दिया सेफ्टी मास्क

भारतीय लोक कल्याण संस्थान की ओर से नजारत उप समाहर्ता एमडी आबिद ।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 10:14 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 10:14 PM (IST)
भारतीय लोक कल्याण संस्थान ने दिया सेफ्टी मास्क
भारतीय लोक कल्याण संस्थान ने दिया सेफ्टी मास्क

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : भारतीय लोक कल्याण संस्थान की ओर से नजारत उप समाहर्ता एमडी आबिद हुसैन को दो सौ फेस सेफ्टी मास्क सौंपा। संस्था के सचिव चंद्रदेव सिंह ने मास्क को उपलब्ध कराया। वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के उद्देश्यों से यह संस्थान गांव-गांव में प्रचार, प्रसार कर रही है। लोगों को कोराना के बचाव हेतु पांच सूत्र बता कर जागरूक कर रही है। संस्थान के सचिव चन्द्र देव सिंह ने बताया कि यह मास्क अन्य मास्क से काफी आरामदायक है। इस मास्क का एक विशेष गुण यह है कि यह मास्क मुंह, नाक एवं आंख तीनों को ढंकता है। यह मास्क दिखने में काफी आकर्षक है। इस मास्क के प्रयोग से चेहरे को छूने की आदत से छुटकारा मिलेगा।

संस्था के द्वारा •ालिे के सदर, दुलमी, गोला, चितरपुर एवं पतरातु में ग्राम स्तर पर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। जिसमें लोगों को पंच सूत्र का पालन करने की बात कही जा रही हैं। इसमें पहला घर से बाहर निकलते समय और काम के दौरान मुंह और नाक को मास्क, गमछे या साफ कपड़े से ढक के रखें। दूसरा एक दूसरे से हाथ मिलाएं ना गले मिले। काम के समय एक-दूसरे से एक मीटर की सामाजिक दूरी बनाए रखें, तीसरा समय-समय पर हाथों को साबुन से 20-40 सेकंड तक अच्छी तरह से धोते रहे, सार्वजनिक स्थानों पर ना थूके, अपनी आंख नाक या मुंह को नाक को ना छुए, चौथा अच्छे सेहत के लिए पौस्टिक आहार और गर्म पानी पीते रहें। पांचवां बुखार, सूखी खांसी, सांस लेने में परेशानी आदि के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टरी जांच कराने से संबंधित सहित अन्य जानकारियां दी गई। मौके पर संस्थान के राज्य समन्वयक संजय कुमार सिंह, कार्यक्रम प्रबंधक जितेंद्र कुमार शर्मा, जिला समन्वयक रोशन कुमार एवं प्रखंड समन्वयक सुभाष बेडिया, मनोज कुमार, सरिता देवी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी