मन की बात, मोदी के साथ अभियान शुरू

जिले में पांच स्थानों पर रखे जाएंगे सुझाव पेटी फोटो 04- शुभारंभ करते भाजपाई। जागरण संवाददाता, रामगढ़ : भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को भारत के मन की बात, मोदी के साथ सुझाव पेटी का शुभारंभ किया गया। मंगलवार से तीन मार्च तक रामगढ़ शहर सहित गोला, मांडू, पतरातू व चितरपुर में रखा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम सुझाव पत्र पेटी में कोई भी नागरिक डाल सकते हैं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश प्रसाद व महेंद्र प्रजापति ने जिले में इसकी शुरूआत करते हुए बताया कि सुझाव पेटी में जनता के द्वारा दिए गए पर प्रधानमंत्री अगले पांच साल तक मेनीफेस्टो बनाकर काम करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Feb 2019 09:15 PM (IST) Updated:Tue, 19 Feb 2019 09:15 PM (IST)
मन की बात, मोदी के साथ अभियान शुरू
मन की बात, मोदी के साथ अभियान शुरू

रामगढ़ : भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को भारत के मन की बात, मोदी के साथ सुझाव पेटी का शुभारंभ किया गया। मंगलवार से तीन मार्च तक रामगढ़ शहर सहित गोला, मांडू, पतरातू व चितरपुर में रखा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम सुझाव पत्र पेटी में कोई भी नागरिक डाल सकते हैं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश प्रसाद व महेंद्र प्रजापति ने जिले में इसकी शुरूआत करते हुए बताया कि सुझाव पेटी में जनता के द्वारा दिए गए पर प्रधानमंत्री अगले पांच साल तक मेनीफेस्टो बनाकर काम करेंगे। पूरे देश में 7500 सुझाव पेटी बनाए गए हैं। रामगढ़ जिले में पांच सुझाव पेटी आए हैं। इसके अलावा 300 रथ निकाले गए हैं। कहा गया कि भारत में पहली बार किसी राजनीतिक दल ने विकास के लिए आम जनता के लिए इस प्रकार के सुझाव लेने का काम किया है। मौके पर सांसद प्रतिनिधि रवींद्र शर्मा, भाजपा कैंट अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, महामंत्री सूर्यवंश श्रीवास्तव, डेगन बेदिया, अभय सिन्हा, जगदीश शर्मा, ब्रजेश पाठक, सविता वर्मा, ऋषिकेश ¨सह, प्रवीण कुमार सोनू, शिव कुमार गुप्ता, विजय खटीक, अमर भारती, सुबोध ¨सह, रवि सिन्हा, संतोष ¨सह सहित अनेक भाजपाई मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी