करमा मिलन समारोह में मांदर की थाप खूब थिरके लोग

रामगढ़ : शहर के परसोतिया मुंडा टोली में करमा पर्व संध्या में करमा मिलन समारोह का आय

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 09:26 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 09:26 PM (IST)
करमा मिलन समारोह में मांदर की थाप खूब थिरके लोग
करमा मिलन समारोह में मांदर की थाप खूब थिरके लोग

रामगढ़ : शहर के परसोतिया मुंडा टोली में करमा पर्व संध्या में करमा मिलन समारोह का आयोजन कांग्रेस के आदिवासी मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिल मुडां के द्वारा किया गया। इसमें मुख्य अतिथि कांग्रेस नेत्री सह जिप सदस्य ममता देवी व विशिष्ट अतिथि सीपी संतन उपस्थित शामिल हुए। आयोजकों ने मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत करते हुए मांदर की थाप पर एक- दूसरे के साथ खूब थिरके। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ममता देवी ने करमा मिलन समारोह का उद्घाटन फिता काटकर किया।कांग्रेस नेत्री ने लोगों को करमा की बधाई देते हुए कहा कि करमा पूजा हमारी झारखंड की संस्कृति से जुड़ा हुआ है। यह हमारी सभ्यता और परंपरा का परिचायक है। यह हमें झारखंडी होने का एहसास कराता है। कहा कि वर्तमान समय में जब हम अपने अस्मिता और अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे है, तब बाहरी शक्तियां हम पर हावी हो रही है। ऐसी स्थिति में समस्त झारखंडी को अपनी संस्कृति सभ्यता और परंपरा को बनाए रखने के लिए एकजुट होना होगा। यह हमलोग के लिए एक चुनौती भरा समय है। क्योंकि करमा पूजा हमारे झारखंड वासीयों की प्राकृतिक धरोहर का त्योहार है। मौके पर कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनील मुंडा, जुगनू मुंडा, राजेश मुंडा, विजेंद्र मुंडा, राजू मुंडा, रीना देवी, बिना देवी, मानो देवी, बैजंती देवी, कांग्रेस के युवा नेता सह समाजसेवी सुधीर कुमार मंगलेश, कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार, प्रदीप महतो, मिथुन कुमार, छोटन महतो, युगकिशोर महतो, उत्तम महतो, शिव कुमार, नटवरलाल करमाली, रामप्रसाद महतो, लिलेशवर महतो, महेंद्र ओहदार, रवि कुमार, शत्रुंजय करमाली, फलेंदर महतो, सपुत महतो आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी