बेस्ट बोकारो में हुई मां विद्यादायिनी की पूजा

फोटो- 27 राजकीयकृत मध्य विद्यालय 12 न0 में पूजा करते अध्यापक व विद्यार्थीगण फोटो- 2

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Feb 2019 09:45 PM (IST) Updated:Sun, 10 Feb 2019 09:45 PM (IST)
बेस्ट बोकारो में हुई  मां विद्यादायिनी की पूजा
बेस्ट बोकारो में हुई मां विद्यादायिनी की पूजा

वेस्ट बोकारो (रामगढ़): ज्ञान,विद्या और बुद्धि की अधिष्ठाता मां सरस्वती की पूजा रविवार को वेस्ट बोकारो कोयलांचल में धूमधाम से हुई। अमर नगर स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय 12 न0 में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सत्यदेव ¨सह, डॉ. बीआर अंबेडकर हाईस्कूल सह इंटर विद्यालय में प्राचार्य देवनंदन राम उर्फ रमेश सर ने बतौर मुख्य यजमान की भूमिका निभाते हुए पूरी श्रद्धा से मां शारदे की पूजा अर्चना की। इसके अलावा डॉ. राम मनोहर लोहिया हाई स्कूल, बंजी के उत्क्रमिकत मध्य विद्यालय, बंजी दुर्गा मंडप परिसर के यज्ञ मंडप में, ज्योति युवा क्लब, कटहरटोला, फाकोडीहा के क्लब, टांगटोला, सारुबेड़ा, नावाडीह, बड़गांव, चैनपुर और अतना सहित क्षेत्र के सभी स्कूलो में मां विद्यादायिनी की प्रतिमा स्थापित कर उनकी पूजा कर विद्यार्थियों, शिक्षकों और क्षेत्र के लोगों ने ज्ञान, बुद्धि प संस्कार की कामना की।     सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राएं आज स्कूली पोशाक की जगह रंग-बिरंगे परिधान में हर्षित मुद्रा में दिखे। कई पूजा स्थलों पर भक्ति गीतों की जगह फिल्मी गाने भी बजते रहे। जिस पर युवा थिरकते भी दिखे। पुलिस की गश्ती होती रही मगर पर्याप्त पुलिस बल की कमी के कारण सड़कों पर उदंड युवा बाइक पर अपनी मनमर्जी करते दिखे। सोमवार को सभी प्रतिमाओं का विसर्जन होने के बाद ही शांति और सुरक्षा के मानकों की कसौटी परखी जाएगी।

chat bot
आपका साथी