प्रधान शिक्षिका को दी विदाई

पतरातू (रामगढ़) : पतरातू प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय जयनगर पतरातू 1 में शुक्रवार को पूव

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Apr 2018 09:41 PM (IST) Updated:Fri, 27 Apr 2018 09:41 PM (IST)
प्रधान शिक्षिका को दी विदाई
प्रधान शिक्षिका को दी विदाई

पतरातू (रामगढ़) : पतरातू प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय जयनगर पतरातू 1 में शुक्रवार को पूर्व प्रधान शिक्षिका किरण कुमारी को एक समारोह का आयोजन कर विदाई दी गई। इसमें पूर्व प्रधान शिक्षिका को विद्यालय के शिक्षकों द्वारा बुके दे कर स्वागत किया गया। इसके बाद कई उपयोगी सामान उपहार स्वरुप पूर्व प्रधान शिक्षिका को दिया गया और प्रबंधन समिति सहित सभी शिक्षकों द्वारा सुखमय जीवन की कामना की। इस मौके पर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अशोक पाठक, बीआरपी विरेन्द्र प्रसाद, प्रधान शिक्षिका सुशीला कुमारी, शांति रोज कुजूर, जयनन्दन ¨सह, देवधारी प्रजापति, बालचन्द ठाकुर, प्रियंका कुमारी, अनु टुटी, अजित कुमार पाठक, रीता कुमारी, रीना कुमारी, मुन्नी कुमारी, सबिता कुमारी, कामेश्वर कुमार, भीम ठाकुर, प्रमोद कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी