पर्यावरण को संतुलित करने में सभी की सहभागिता जरूरी : ममता

विधायक ममता देवी ने कहा कि पर्यावरण वर्तमान समय में एक ऐसा चितनीय ।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 06:57 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 06:57 PM (IST)
पर्यावरण को संतुलित करने में सभी की सहभागिता जरूरी : ममता
पर्यावरण को संतुलित करने में सभी की सहभागिता जरूरी : ममता

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : विधायक ममता देवी ने कहा कि पर्यावरण वर्तमान समय में एक ऐसा चितनीय विषय बन गया हैं जो विश्व को चितित कर दिया है। इसे लेकर विश्व पटल पर निरंतर मंथन चल रहा है। इसलिए पर्यावरण को संतुलित करने के लिए सभी की सहभागिता अत्यंत जरूरी है। विधायक शुक्रवार को अपने गोला आवसीय कार्यालय परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर यह बातें कहीं। विधायक राज्यवासियों सहित रामगढ़ विधानसभा के लोगों को विश्व पर्यावरण दिवस पर ढेरों शुभकामनाएं देते हुए हर इंसान को एक-एक पौधा लगाने की अपील की। ममता देवी ने कहा कि सभी जानते हैं कि हम जिस देश में रहते हैं उस देश की संस्कृति और प्रकृति मां है और मां ने हमें सब कुछ दिया है। झारखंड प्रकृति की गोद में बसा है, लेकिन हम आज पर्यावरण सुरक्षा के मुद्दे को भूलते जा रहे हैं। कहा कि इसी का परिणाम है कि आज स्वच्छ हवा, स्वच्छ जल और स्वच्छ पर्यवारण के प्रति अब हम निश्चित नहीं रह सकते। इसलिए प्रकृति और संस्कृति को बचाने के लिए अपनी •ाम्मिेदारी निभानी होगी। मौके पर कांग्रेस के युवा नेता सह समाजसेवी सुधीर मंगलेश, गौरीशंकर महतो, संजय पटेल, मानिक पटेल, उतम कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी