यू सरदार कॉलोनी में हुई डांस व मटकाफोड़ प्रतियोगिता

भुरकुंडा होली पर्व के अवसर पर न्यू सरदार कॉलोनी भुरकुंडा में मटका फोड व डांस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि सरोज कांत झा व भुरकुंडा पंचायत के उपमुखिया सुभाष दास उर्फ काला बाबू ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Mar 2019 09:12 PM (IST) Updated:Sun, 24 Mar 2019 09:12 PM (IST)
यू सरदार कॉलोनी में हुई डांस व मटकाफोड़ प्रतियोगिता
यू सरदार कॉलोनी में हुई डांस व मटकाफोड़ प्रतियोगिता

भुरकुंडा : होली पर्व के अवसर पर न्यू सरदार कॉलोनी भुरकुंडा में मटका फोड व डांस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि सरोज कांत झा व भुरकुंडा पंचायत के उपमुखिया सुभाष दास उर्फ काला बाबू ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौके पर सरोज कांत झा ने कहा कि क्षेत्र में प्रतिभावान प्रतिभागियों की कोई कमी नहीं इन्हें निखारने की जरूरत है। प्रतियोगिता में एक से बढ़कर नृत्य प्रस्तुत कर बच्चों ने उपस्थित लोगों की खूब वाहवाहियां बटोरी। मटका फोड़ व डांस प्रतियोगिता के सफल प्रतियोगिता को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता का सफल बनाने में साका कुमार, विक्की कुमार, आकाश नायक, अरूण कुमार, मनीष कुमार, कौलेश्वर कुमार, छोटु कुमार, बसंत करमाली, महेश कुमार, सुनील करमाली, आजाद करमाली, सागर माली, बादल साव आदि का विशेष योगदान रहा।

chat bot
आपका साथी