सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत

कुजू : क्षेत्र के दो स्थानों पर शुक्रवार की देर रात हुई सड़क दुर्घटना में विक्षिप्त महिला व एक व्यक्त

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Jul 2017 09:59 PM (IST) Updated:Sat, 22 Jul 2017 09:59 PM (IST)
सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत
सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत

कुजू : क्षेत्र के दो स्थानों पर शुक्रवार की देर रात हुई सड़क दुर्घटना में विक्षिप्त महिला व एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को शव को अंत्यपरीक्षण हेतू रामगढ़ भेज दिया है। जानकारी के अनुसार बीआरएल गेट के निकट हुई पहली घटना में बोलेरो (जेएच01बीएच-3935) व वैगनआर कार (जेएच02एटी-5422) के बीच सीधी टक्कर हो गई। इसमें साहू टोला मरार निवासी कार मालिक सह चालक राजू प्रसाद उर्फ राजेश प्रसाद 45वर्ष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राजू प्रसाद रामगढ़ से वापस मरार लौट रहे थे। घटना के बाद मरार में मातमी सन्नाटा पसरा है। वहीं दूसरी घटना में दिगवार पुल के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक विक्षिप्त महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। अज्ञात महिला के संबंध में कुजू ओपी प्रभारी रामेश्वर भगत ने बताया कि मृतका विक्षिप्त थी। वह सड़क से गुजरने वाले वाहनों के पीछे दौड़ कर पत्थर चलाया करती थी। वहीं किसी के भी कपड़े उठा कर पहन लेती थी।

chat bot
आपका साथी