नोटबंदी से आतंकवाद व भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश

रामगढ़ : पूर्व वित्त व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने शनिवार को रामगढ़ में कहा कि नोटबंदी एक बहुत ही व

By Edited By: Publish:Sat, 03 Dec 2016 08:55 PM (IST) Updated:Sat, 03 Dec 2016 08:55 PM (IST)
नोटबंदी से आतंकवाद व भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश

रामगढ़ : पूर्व वित्त व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने शनिवार को रामगढ़ में कहा कि नोटबंदी एक बहुत ही वृहत योजना है। इसके कई उद्देश्य हैं। नोटबंदी से कालाधन, नकली नोट, भ्रष्टाचार व आतंकवाद पर पूरी तरह से अंकुश लगेगा।

उन्होंने कहा कि देश में 90 प्रतिशत कैश ट्रांजेक्शन होता था, इससे भ्रष्ट्राचार को बढ़ावा मिलता था। देश अब कैशलेस सोसाइटी की ओर जा रहा है। फिलहाल नोटबंदी से लोगों को थोड़ी दिक्कतें जरूर आ रही हैं। देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस फैसले को सर आंखों से लिया। आम नागरिक देश व सरकार के प्रति पूरा विश्वास जताते हुए नोटबंदी के फैसले का स्वागत किया है। देश में एक मजबूत शुरुआत हुई है।

chat bot
आपका साथी