आक्रोश महारैली में शामिल होंगे आदिवासी

संसू, उरीमारी : भाजपा नेतृत्व वाली सरकार द्वारा सीएनटी एक्ट और एसपीटी में संशोधन हेतु लाये गये अध्या

By Edited By: Publish:Thu, 20 Oct 2016 08:37 PM (IST) Updated:Thu, 20 Oct 2016 08:37 PM (IST)
आक्रोश महारैली में शामिल होंगे आदिवासी

संसू, उरीमारी : भाजपा नेतृत्व वाली सरकार द्वारा सीएनटी एक्ट और एसपीटी में संशोधन हेतु लाये गये अध्यादेश के विरोध में 22 अक्टूबर को मोरहाबादी मैदान में आदिवासी आक्रोश महारैली में उरीमारी कोयलांचल सहित बड़कागांव प्रखंड से सैकड़ों आदिवासी शामिल होंगे। उक्त बातें आदिवासी छात्र संघ के बड़कागांव प्रखंड अध्यक्ष दसई मांझी ने कहीं। वे उरीमारी चेकपोस्ट स्थित पार्टी कार्यालय में आदिवासी छात्र संघ की बैठक को संबोधित कर रहे थे। मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार गरीब आदिवासियों का दोहन कर रही है। जिसे आदिवासी कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। मौके पर सुभाष कच्छयप, राजू उरांव, दिनेश मुंडा, सुरेंद्र करमाली, बिटु मुंडा, राजा कच्छयप, तालो हंसदा, सिकंदर सोरेन, दीपक करमाली, विजय टुडू, सुखदेव किस्कू,बरियत किस्कू, बिरसा सोरेन, गोपाल मुंडा, र¨वद्र उरांव,लालजी मुंडा, अजय करमाली आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी