हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान

संसू, घाटो(रामगढ़) : 24 अक्टूबर को झामुमो छोड़ समस्त विपक्षी पार्टियों द्वारा आहूत एक दिवसीय हड़ताल क

By Edited By: Publish:Thu, 20 Oct 2016 05:18 PM (IST) Updated:Thu, 20 Oct 2016 05:18 PM (IST)
हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान

संसू, घाटो(रामगढ़) : 24 अक्टूबर को झामुमो छोड़ समस्त विपक्षी पार्टियों द्वारा आहूत एक दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने के लिए गुरुवार को केदला नगर में जदयू की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला सहसचिव मेघनाथ प्रसाद व संचालन चितरंजन महतो ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजू महतो ने कहा कि राज्य सरकार मानवता की सारी हदें पार कर गयी है। पुलिस बेलगाम हो गयी है। गरीबों पर जुल्म करना इसकी आदत हो गयी है। पुलिस के इस रवैये के कारण हड़ताल का आह्वान किया गया है, जिसे हर हाल में सफल करना है। बैठक में हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति बनायी गयी। बैठक में मुख्य रूप से गो¨वद महतो, बाबूलाल महतो, दशरथ यादव, विनोद रजवार, जगदीश रजवार, सुदलू घासी, रामचंद्र राम, सोनाराम मांझी, फलेंद्र महतो, अशोक चौबे आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी