सद्भाव के साथ मंडा पर्व सम्पन्न

गोला : प्रखंड क्षेत्र के बीसा गांव मे बीती रात मंडा पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इसका उद्घाटन बे

By Edited By: Publish:Fri, 06 May 2016 09:56 PM (IST) Updated:Fri, 06 May 2016 09:56 PM (IST)
सद्भाव के साथ मंडा पर्व सम्पन्न

गोला : प्रखंड क्षेत्र के बीसा गांव मे बीती रात मंडा पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इसका उद्घाटन बेटुलकलां पंचायत की मुखिया मुन्नी किशोर महतो ने फीता काटकर किया। मुखिया ने मौके पर कहा कि वर्तमान में यह त्योहार क्षेत्र का प्रसिद्ध त्योहार है। लोगों में इस पर्व के प्रति आस्था व श्रद्धा देखने को मिलता है। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत छउ नृत्य का आयोजन होता है। इसका लोग रात भर आनंद लेते हैं। उन्होंने कहा कि शांति व सद्भाव के साथ पर्व का समापन करें। इस दौरान गांव के शिव भक्तों ने अहले सुबह फुलखुंदी कार्यक्रम के तहत दहकते अंगारो पर नंगे पांव चलकर व बनस झूला झूलकर भक्ति का परिचय दिया। इससे पहले जागरण कार्यक्रम के तहत पश्चिम बंगाल से आए कलाकारों के द्वारा छऊ नृत्य प्रस्तुत किया गया। मौके पर संतोष पांडे, धमेश्वर महतो, दिवाकर पांडे, अनिल कुमार महतो, अलख निरंजन महतो, कपिल महतो, विरेंद्र मुंडा, हरिशंकर महतो, ललकु महतो, महादेव महतो आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी