सीडीपीओ के निरीक्षण में बंद मिला आंगनबाड़ी केंद्र

भंडार पंजी अनुपलब्ध पाया गया

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Aug 2022 07:24 PM (IST) Updated:Thu, 25 Aug 2022 07:24 PM (IST)
सीडीपीओ के निरीक्षण में बंद मिला आंगनबाड़ी केंद्र
सीडीपीओ के निरीक्षण में बंद मिला आंगनबाड़ी केंद्र

सीडीपीओ के निरीक्षण में बंद मिला आंगनबाड़ी केंद्र

संवाद सूत्र, (तरहसी): तरहसी प्रखंड के सीडीपीओ सह बीडीओ सच्चिदानंद महतो ने आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इसमें प्रखंड के ओझा पतरा मिनी आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिला। सीडीपीओ ने अनियमितता व मनमानी बरतने पर सेविका मनोरमा देवी से स्पष्टीकरण मांगा है। दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण का जवाब नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है। सीडीपीओ महतो ने बताया कि वे बुधवार को ओझा पतरा मिनी आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिला। कई तरह की अनियमितता व मनमानी देखने को मिली। भंडार पंजी अनुपलब्ध पाया गया। जुलाई की टीएचआर पंजी अधतन नहीं थी। बच्चों की उपस्थिति पंजी में दो दिनों से हाजिरी नहीं बनाई जा रही है। पोषण ट्रैकर एप में बच्चों की उपस्थिति नहीं बनाई गई थी। अगस्त माह में मात्र तीन दिन की उपस्थिति सेविका ने बनाई थी। पोषाहार सामग्री केंद्र में नहीं मिला। इन मामले से स्पष्ट होता है कि सेविका मनमानी व लापरवाही से आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन कर रही थी। इस बाबत सेविका से स्पष्टीकरण मांगा गया है। दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण का जवाब नहीं देने पर चयन मुक्त करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जिला समाज कल्याण पदाधिकारी पलामू को अनुशंसा की जाएगी।

chat bot
आपका साथी