सवारी गाड़ी पलटने से दो की मौत, सात घायल

सगालीम, पलामू : जिले के पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनपुर पंचायत के सालमदिरी गांव स्थित बरदगा पुल में सवारी गाड़ी पलटने से दो लोगों की मौत हो गई। इसमें आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। घायलों को इलाज के लिए अविलंब सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jan 2019 11:49 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jan 2019 11:49 PM (IST)
सवारी गाड़ी पलटने से दो की मौत, सात घायल
सवारी गाड़ी पलटने से दो की मौत, सात घायल

सगालीम, पलामू : जिले के पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनपुर पंचायत के सालमदिरी गांव स्थित बरदगा पुल में सवारी गाड़ी पलटने से दो लोगों की मौत हो गई। इसमें आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। घायलों को इलाज के लिए अविलंब सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों में पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत अंगरा गांव निवासी 40 वर्षीय सुनील उरांव व 30 वर्षीय ब्रह्मदेव उरांव का नाम शामिल है।

इसी तरह घायलों में आदित्य उरांव, बागेदर उरांव, ¨बदेश्वरी उरांव, कमलेश उरांव आदि लोगों का नाम शामिल है। घटना गुरुवार रात की है। जानकारी के अनुसार एक सवारी गाड़ी पर सवार होकर दर्जन भर लोग पाटन की ओर जा रहे थे। इसी बीच अचानक सालमदिरी गांव स्थित बरदगा पुल पर चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन जेएच 03 जे 6967 पलट गया। दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और कई घायल हो गए। पलटने के कारण वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया। घायल ¨बदेश्वरी ने बताया कि आदिवासी समाज के लोग हल्दी भात की रस्म अदा कर लातेहार जिले से मनिका थाना क्षेत्र के लाली गांव से पाटन थाना क्षेत्र के अंगरा गांव लौट रहे थे। इसी बीच बरदगा पुल के पास मोटरसाइकिल आ जाने से अनियंत्रित होकर वाहन पलट गई। घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया। इधर घटना की जानकारी मिलते पांकी थाना प्रभारी मनोज कुमार तिवारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। बाद में मृतक के परिजन पांकी थाना पहुंचे और शव की पहचान की। पांकी थाना प्रभारी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेते हुए घायलों को सदर अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया गया। पुलिस की कार्रवाई के बाद दोनों शव को

अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस सभी ¨बदुओं पर जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी