उत्तम खेती कर आर्थिक स्थिति बनाएं मजबूत

हरिहरगंज : पीपरा प्रखंड के पीपरा बाजार में शुक्रवार को नाबार्ड द्वारा प्रायोजित व जनता विकास मंच एनजीओ के तत्वावधान में किसान क्लब सदस्यों का प्रशिक्षण शिविर का आयोजित किया गया। इसका उदघाटन मुख्य अतिथि सह नाबार्ड पलामू के डीडीएम किशोर तिर्की, विशिष्ट अतिथि जनता विकास मंच के सचिव मृत्युंजय कुमार मेहता ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर डीडीएम किशोर तिर्की ने कहा कि भारत देश कृषि प्रधान देश है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Nov 2018 09:05 PM (IST) Updated:Fri, 02 Nov 2018 09:05 PM (IST)
उत्तम खेती कर आर्थिक स्थिति बनाएं मजबूत
उत्तम खेती कर आर्थिक स्थिति बनाएं मजबूत

हरिहरगंज : पीपरा प्रखंड के पीपरा बाजार में शुक्रवार को नाबार्ड द्वारा प्रायोजित व जनता विकास मंच एनजीओ के तत्वावधान में किसान क्लब सदस्यों का प्रशिक्षण शिविर का आयोजित किया गया। इसका उदघाटन मुख्य अतिथि सह नाबार्ड पलामू के डीडीएम किशोर तिर्की, विशिष्ट अतिथि जनता विकास मंच के सचिव मृत्युंजय कुमार मेहता ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर डीडीएम किशोर तिर्की ने कहा कि भारत देश कृषि प्रधान देश है। उत्तम खेती के लिए किसान क्लब को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। किसान क्लब सदस्य प्रशिक्षण लेकर क्षेत्र में उत्तम खेती करें व आर्थिक स्थिति मजबूत करें। प्रशिक्षण मे बभंडी, बलहा, डिहरिया, भीतिहा, दलपतपुर, तरवन कला, सकलदीपा आदि गांव के क्लब सदस्य शामिल हुए। मौके पर जनता विकास मंच के सचिव मृत्युंजय मेहता, श्यामसुंदर मेहता, मास्टर ट्रेनर उग्रसेन मेहता, रवि रोशन कुमार, विजय कुमार, सुनील यादव, सावित्री देवी, उषा देवी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी