नहर में गिरा ट्रैक्टर, मशक्कत के बाद निकला चालक

सतबरवा हुडमुड में सोमवार की सुबह सात बजे करीब मलय नहर में असंतुलित होकर ट्रेक्टर गिरने से चालक गाड़ी के नीचे दब गया जिसे दो घंटे मसकत के बाद रेसक्यू कर चालक को सही सलामत निकाला गया चालक के हाथ में गहरी चोट है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Nov 2019 07:39 PM (IST) Updated:Tue, 12 Nov 2019 06:33 AM (IST)
नहर में गिरा ट्रैक्टर, मशक्कत के बाद निकला चालक
नहर में गिरा ट्रैक्टर, मशक्कत के बाद निकला चालक

संवाद सूत्र, सतबरवा : हुडमुड़ में सोमवार को मलय नहर में असंतुलित होकर ट्रैक्टर गिर गया। इसे चालक गाड़ी के नीचे दब गया। दो घंटे मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर चालक को सही सलामत निकाला गया। चालक के हाथ में गहरी चोट आई है। गाड़ी में चार अन्य लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद गाड़ी से कूद गए थे। उन्हें मामूली चोट लगी है। खबर मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। चालक को निकालने के लिए हर संभव प्रयास किया। सूचना पाकर एक व्यक्ति जेसीबी लेकर पहुंचा। इसके प्रयास से चालक को सुरक्षित निकाला गया। जानकारी के अनुसार धावाडीह गांव के हीरा यादव के 18 वर्षीय पुत्र जितेंद्र यादव ट्रेक्टर लेकर हलुमाड़ जा रहा था गाड़ी हुडमुड पुलिया के पास पहुंची कि असंतुलित होकर मलय नहर में गिर गया। इससे चालक गाड़ी के नीचे दब गया था।

chat bot
आपका साथी