TPC उग्रवादियों ने फूंका ट्रैक्टर, दहशत फैलाने के लिए की हवाई फायरिंग Palamu News

पलामू जिला के पिपरा थाना अंतर्गत होलिया गांव में टीपीसी उग्रवादियों ने ट्रैक्टर जला दिया। इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Fri, 03 Jan 2020 10:44 AM (IST) Updated:Fri, 03 Jan 2020 10:44 AM (IST)
TPC उग्रवादियों ने फूंका ट्रैक्टर, दहशत फैलाने के लिए की हवाई फायरिंग Palamu News
TPC उग्रवादियों ने फूंका ट्रैक्टर, दहशत फैलाने के लिए की हवाई फायरिंग Palamu News

रांची, जेएनएन। पलामू जिला अंतर्गत पिपरा प्रखंड में गुरुवार की रात प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीपीसी ने एक ट्रैक्टर को जला दिया। उग्रवादियों का एक जत्था गुरुवार की रात पिपरा थाना क्षेत्र के होलेया गांव पहुंचा। गांव के समीप मनोज सिंह के ईंट भट्ठे के पास ट्रैक्टर में आग लगा दी। इससे ट्रैक्टर पूरी तरह से जल गया।

घटना के बाद उग्रवादियों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। साथ ही पर्चा छोड़कर अन्य कई लोगों पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इससे इलाके में दहशत व्याप्त है। घटना की सूचना पिपरा थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस स्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी