स्वास्थ्य मंत्री के जिला प्रतिनिधि को पुत्र शोक

विश्रामपुर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी के जिला प्रतिनिधि रामचंद्र यादव को पुत्र शोक हो गया है। श्री यादव के छोटे पुत्र देव सिंह यादव (25) का हृदय गति रुकने से गुरुवार की रात मौत हो गयी। देव सिंह यादव पिछले कुछ महीने से बीमार चल रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 07:21 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 06:21 AM (IST)
स्वास्थ्य मंत्री के जिला प्रतिनिधि को पुत्र शोक
स्वास्थ्य मंत्री के जिला प्रतिनिधि को पुत्र शोक

संवाद सूत्र, विश्रामपुर : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी के जिला प्रतिनिधि रामचंद्र यादव 25 वर्षीय छोटे पुत्र देव सिंह यादव का हृदय गति रुकने से गुरुवार की रात निधन हो गया। देव सिंह यादव पिछले कई महीने से बीमार थे। उनका शुक्रवार को भेलवा तट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके दाह संस्कार में स्थानीय विधायक सह स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, उंटारी रोड जिला पार्षद मनोज सिंह,विधायक प्रतिनिधि इद्रीस हवारी,सांसद प्रतिनिधि अनुज पांडेय,सत्येंद्रनाथ चौबे,भाजपा पांडू मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह,पांडू के पूर्व प्रमुख अनूप गुप्ता,झाविमो नेता प्रवीण सिंह,पार्षद सलीमुद्दीन अंसारी सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी