पलामू को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में करेंगे विकसित : दीपक मारू

झारखंड चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज ने पलामू को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने के पलामू चैंबर की पहल का समर्थन किया है। इस आशय की घोषणा रविवार को स्थानीय ज्योतिलोक में आयोजित राज्य समिति की बैठक में झारखंड चैंबर के अध्यक्ष दीपक मारू ने की है। कहा कि पलामू जिले के कई राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण उद्योग स्थापित करने के बेहतर वातावरण उपलब्ध है। झारखंड चैंबर शीघ्र ही डीसी से मिलकर इंडस्ट्रियल क्षेत्र के लिए दो सौ एकड़ जमीन उपलब्ध कराने की मांग करेगी। उन्होंने कृषि उद्योग व कुम्हारों को बढ़ावा देने के लिए पलामू चैंबर अध्यक्ष आनंद शंकर के सुझावों का स्वागत किया। कहा कि पलामू चैंबर झारखंड चैंबर का एक अभिन्न अंग है। इसके सभी मांगों पर राज्य कमेटी समर्थन देती है। उन्होंने बताया कि पलामू में उनके संस्था से कोई अन्य चैंबर नाम की संस्था नहीं जुड़ी है। व्यवासियों को गुमराह होने की जरूरत नहीं है। झारखंड चैंबर अध्यक्ष ने खास महाल भूमि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 06:25 PM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 06:25 PM (IST)
पलामू को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में करेंगे विकसित : दीपक मारू
पलामू को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में करेंगे विकसित : दीपक मारू

मेदिनीनगर : झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने पलामू को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने के पलामू चैंबर की पहल का समर्थन किया है। इस आशय की घोषणा रविवार को स्थानीय ज्योतिलोक में आयोजित राज्य समिति की बैठक में झारखंड चैंबर के अध्यक्ष दीपक मारू ने की है। कहा कि पलामू जिले के कई राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण उद्योग स्थापित करने के बेहतर वातावरण उपलब्ध है। झारखंड चैंबर शीघ्र ही डीसी से मिलकर इंडस्ट्रियल क्षेत्र के लिए दो सौ एकड़ जमीन उपलब्ध कराने की मांग करेगी। उन्होंने कृषि उद्योग व कुम्हारों को बढ़ावा देने के लिए पलामू चैंबर अध्यक्ष आनंद शंकर के सुझावों का स्वागत किया। कहा कि पलामू चैंबर झारखंड चैंबर का एक अभिन्न अंग है। इसके सभी मांगों पर राज्य कमेटी समर्थन देती है। उन्होंने बताया कि पलामू में उनके संस्था से कोई अन्य चैंबर नाम की संस्था नहीं जुड़ी है। व्यवसायियों को गुमराह होने की जरूरत नहीं है। झारखंड चैंबर अध्यक्ष ने खास महाल भूमि को फ्री होल्ड कराने के लिए हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया।

पलामू चैंबर अध्यक्ष आनंद शंकर ने कहा कि जिले में उद्योग स्थापना के लिए बेहतर माहौल का निर्माण किया गया है। मुख्यमंत्री रघुवर दास व स्वास्थ्य मंत्री की पहल पर मेडिकल कालेज का निर्माण कार्य पूरा होना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। बताया कि मेडिकल कालेज का पहला बजटीय प्रावधान तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री भानु प्रताप शाही ने किया था। पलामू चैंबर अध्यक्ष ने कहा कि हटिया ग्रिड से पलामू को जोड़ने, मेडिकल कॉलेज का निर्माण के बाद अब खास महाल को फ्री होल्ड करने पर कार्य किया जा रहा है।

खुशी की बात यह है कि मुख्यमंत्री ने शीघ्र इस समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। महापौर अरूणा शंकर ने चैंबर सदस्यों व व्यवसायियों की मांगों का समर्थन किया। उप महापौर मंगल ¨सह ने व्यवसायी हित के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए धन्यवाद दिया। इसके अलावा कृष्णा अग्रवाल, नीलेश अग्रवाल, प्रदीप कुमार बाबुल, फिरोजउद्दीन अंसारी, प्रदीप अग्रवाल, रंजीत मिश्रा, राजदेव उपाध्याय, संजय कुमार व भूपेंद्र ¨सह ने विभिन्न मांगों को पूरा कराने के लिए झारखंड चैंबर का ध्यानाकृष्ट कराया। बैठक में राज्य कमेटी के सोनी मेहता, राम बागड़, प्रदीप जैन, विमल फोगला, मनीष सरार्फ, नवजोत अलंग, विकास विजयवर्गीय, किशन अग्रवाल, प्रदीप सारस्वत, मनोज बजाज, प्रमोद श्रीवास्तव, रंजीत राजपाल, अमित शर्मा, संजय अखौरी व शशांक भारद्वाज उपस्थित थे। बाक्स

बिनको उरांव सहित कई अन्य किए गए सम्मानित

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर: पलामू चैंबर की पहल पर रविवार को आयोजित झारखंड चैंबर की बैठक में जिले में बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। इसमें स्वच्छ शक्ति पुरस्कार से सम्मानित चियांकी मुखिया बिनको उरांव, स्ट्राबेरी के उत्पादन में पहचान बनाने वाले अरूण मेहता व बिरेंद्र मेहता का नाम शामिल है। इसके अलावा पलास के फूल से हरबल गुलाल बनाने के लिए कमलेश कुमार ¨सह व मिट्टी के उत्कृष्ट उत्पादन के लिए शोभा प्रजापति व विनोद प्रजापति को सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी