अनुमंडल क्षेत्र की 42 पंचायतों की रसोईयों ने किया प्रदर्शन

हुसैनाबाद : हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के हैदरनगर, हुसैनबाद व मोहम्मदगंज प्रखंड क्षेत्र के 42 पंचायत के सभी विद्यालय में कार्यरत रसोईया का नौ माह का मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jan 2019 06:37 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jan 2019 06:37 PM (IST)
अनुमंडल क्षेत्र की 42 पंचायतों की रसोईयों ने किया प्रदर्शन
अनुमंडल क्षेत्र की 42 पंचायतों की रसोईयों ने किया प्रदर्शन

हुसैनाबाद : हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के हैदरनगर, हुसैनबाद व मोहम्मदगंज प्रखंड क्षेत्र की 42 पंचायतों के सभी विद्यालय में कार्यरत रसोईया का 9 माह का मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। इस कारण रसोईया की स्थिति भूखों मरने की हो गई है। रविवार को हुसैनाबाद गैता पोखरा स्थित प्रांगण में बैठककर नहीं किए जा रहे मानदेय भुगतान को ले प्रदर्शन किया । साथ ही आंदोलन की चेतावनी दी । रसोईया का नेतृत्व कर रही निर्मला देवी, बेबी देवी सहित सैकड़ों महिला रसोईया ने एक स्वर से आंदोलन पर सहमति दी। साथ ही गईता पोखरा पर प्रदर्शन किया। नेतृत्वकर्ता निर्मला देवी ने कहा कि मानदेय के लिये जब भी प्रधानाध्यापक से मांग की जाती है तो जवाब मिलता है कि विद्यालय को राशि प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि हमलोग आग की तपिश को सहन कर हजारों हजार बच्चे का मध्याह्न भोजन बनाते हैं। स्वच्छता के साथ बनाकर खिलाते हैं। इसके बावजूद भी समय पर मानदेय का भुगतान नहीं होता है। उन्होंने कहा कि इसके लिये बीआरसी कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी अभय ¨सह से वार्ता की तो उन्होंने यह कहा कि दो माह का मानदेय विद्यालय के प्रधानाध्यापक गबन कर लिया है। इसका जवाब प्रधानाध्यापक ही दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व के 2016 का मानदेय भी हमलोगों को नहीं मिला है। मात्र 1500 रुपये का मानदेय पर हम सभी रसोईया कार्य करते हैं। सभी ने कहा कि एक पखवारे के अंदर मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो संघ पलामू के उपायुक्त व जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यालय पर प्रदर्शन कर उग्र आंदोलन करेंगे। कहा कि विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापक बार-बार हम रसोईया को प्रताड़ित करते हैं। इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंगलडीह विद्यालय की एक रसोईया शांति कुंवर ने बताया कि लगातार एक साल से हम अकेले विद्यालय में बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन बना रहे हैं। बावजूद प्रधानाध्यापक फर्जी तरीके से दूसरे रसोईया का नाम से पैसा काट रहे हैं। यह जांच का विषय है। रसोईया ने कहा कि हमलोगों का आंदोलन बीआरसी कार्यालय पर अगले रविवार को भी होगा। जिसमें अनुमंडल क्षेत्र के सभी रसोईया अधिक से अधिक भाग लेकर आंदोलन को सफल बनायेंगे। बैठक में मुख्य रुप से संजु देवी, प्रभा देवी, राघो देवी, संयुक्ता कुंवर, देवपतिया कुंवर, यशोदा कुंवर, मनोरमा देवी, तेतरी देवी, सावित्री देवी, नेमा कुंवर सहित काफी संख्या में रसोईया शामिल थीं।

chat bot
आपका साथी