गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहली प्राथमिकता: डीएसई

मेदिनीनगर : पलामू में जिला शिक्षा अधीक्षक के पद पर शुक्रवार को सुशील कुमार ने योगदान दिया। अपने क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Apr 2018 06:55 PM (IST) Updated:Fri, 27 Apr 2018 06:55 PM (IST)
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहली प्राथमिकता: डीएसई
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहली प्राथमिकता: डीएसई

मेदिनीनगर : पलामू में जिला शिक्षा अधीक्षक के पद पर शुक्रवार को सुशील कुमार ने योगदान दिया। अपने कार्यालय वेश्म में उन्होंने बताया कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके लिए शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही स्तरीय पठन पाठन पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। बताया कि विद्यालयों में बच्चों की अधिक उपस्थिति को ले ठोस कदम उठाए जाएंगे। शिक्षा विभाग में अनियमितता सहन नहीं की जाएगी। वे सबसे पहले कर्मचारियों व पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जिला में संचालित कार्यक्रम व योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसके बाद आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। कहा कि समय पर स्कूलों का संचालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी