जल संरक्षण को लेकर किया पौधारोपण व वितरण

संवादसूत्र विश्रामपुरपलामू रेहला बीसीसीएल जन सेवा ट्रस्ट की ओर से पर्यावरण संरक्षण कार्यक्र

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 07:40 PM (IST) Updated:Fri, 07 Aug 2020 06:17 AM (IST)
जल संरक्षण को लेकर किया पौधारोपण व वितरण
जल संरक्षण को लेकर किया पौधारोपण व वितरण

संवादसूत्र, विश्रामपुर,पलामू : रेहला बीसीसीएल जन सेवा ट्रस्ट की ओर से पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के तहत बेलचंपा व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र में पौधरोपण व वितरण कार्यक्रम हुआ। ट्रस्ट के ट्रस्टी मनीष गर्ग, गिराज गुप्ता व के रवि कुमार आचारी सीएसआर के अनिल गिरी व राकेश तिवारी ने संयुक्त रूप से ट्रस्ट की अध्यक्ष सह रेहला ग्रासिम इंडस्ट्रीज की इकाई प्रमुख विवेक विजय भिड़े के मार्गदर्शन में व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र परिसर में पौधारोपण किया गया। साथ ही 100 किसानों के बीच नर्सरी विकसित करने को लेकर 3000 पौधों का वितरण किया गया। पौधारोपण व वितरण कार्यक्रम कोविड-19 के मद्देनजर शारीरिक दूरियों का ख्याल रखते हुए फेस मास्क लगाकर किया गया। ट्रस्ट की ओर 8000 हजार इमारती व फलदार पौधा वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

chat bot
आपका साथी