ग्रामसभा को बनाएं सक्षम व सशक्त : बीडीओ

नावा बाजार पलामू:-- झारखंड स्टेट लाईवलीहुड प्रमोशन सोसायटी के अंतर्गत प्रखंड मिशन प्रबंधन इकाई नावाबाजार प्रखंडस्तरीय सखी संवाद का आयोजन प्रखंड कार्यालय में किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बीडीओ विजय राजेश बारला व बशिष्ट अतिथि के रूप में प्रमुख र¨वद्र पासवान, 20 सूत्री अधयक्ष रेणुका पांडे ,जिप सदस्य अनुज राम ,भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ दीपक गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि पंकज तिवारी,

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jan 2019 06:00 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jan 2019 06:00 PM (IST)
ग्रामसभा को बनाएं सक्षम व सशक्त : बीडीओ
ग्रामसभा को बनाएं सक्षम व सशक्त : बीडीओ

नावाबाजार पलामू : नावाबाजार प्रखंडस्तरीय सखी संवाद का आयोजन प्रखंड कार्यालय में किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि बीडीओ विजय राजेश बारला व वशिष्ट अतिथि के रूप में प्रमुख र¨वद्र पासवान, 20 सूत्री अधयक्ष रेणुका पांडेय ,जिप सदस्य अनुज राम,भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ दीपक गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि पंकज तिवारी, भाजपा युवा प्रखंड अध्यक्ष राजू तिवारी संयुक्त रूप से दीप जलाकर सखी संवाद कार्यक्रम का उदघाटन किया। इसका आयोजन झारखंड स्टेट लाईवली हुड प्रमोशन सोसायटी ने किया। इसमें सखी मंडल की बहनों ने अतिथि को चंदन लगाकर व माला पहनाकर सम्मानित किया। उनके स्वागत में सखी मंडल की बहनों ने स्वागत गीत गाए। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय राजेश वरला ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि ग्राम सभा सक्षम हो। सभा में समाज की वंचित महिलाओं की भागदारी हो। ग्रामीण मिल बैठकर अपने ग्राम में उपलब्ध संसाधन सरकार संचालित योजनाओं की जानकारी रखें। अपने ग्राम विकास की योजनाएं बनाएं। इस प्रस्ताव को स्वीकृति दिलाएं। इसे सुचारू रुप से क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

प्रमुख र¨वद्र पासवान ने कहा कि सखी मंडल के दीदी लोग ग्रामीण विकास की चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों से हासिल करें। आपस में समन्वय स्थापित कर क्रियान्वयन करने की सुनिश्चित करें। आने वाले दिनों में सखी मंडल को लाभ मिलेगा। सांसद प्रतिनिधि पंकज तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार की जनहित में चलाई जा रही योजनाओं को धरातल पर उतारें। इसके लिए सभी क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो। इससे महिलाएं स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बन सकेंगी। 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष रेणुका पांडे ने कहा कि आज महिला किसी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। अपनी पहचान बनाकर कार्य क्षेत्र से महिला सर्वोच्च स्तर तक पहुंची है । मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ दीपक गुप्ता, युवा प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी, मुखिया रक्षा यादव, सुनीता देवी, रिशु देवी, पंचायत समिति सदस्य जगदीश ¨सह, नवल किशोर, माधुरी देवी, अंकित तिवारी, पुनम देवी ,रमेश कुमार ¨सह, रविता देवी, रविरंजन कुमार, विकास कुमार, रसोलीया लकड़ा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी