शहरी जलापूर्ति योजना भाजपा की देन : पाठक

जनता को दिग्भ्रमित नहीं करें झामुमो नेता रघुवर दास सरकार में लिी थी स्वीकृति फोटो 24 डालपी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Jan 2022 07:18 PM (IST) Updated:Mon, 24 Jan 2022 07:18 PM (IST)
शहरी जलापूर्ति योजना भाजपा की देन : पाठक
शहरी जलापूर्ति योजना भाजपा की देन : पाठक

जनता को दिग्भ्रमित नहीं करें झामुमो नेता, रघुवर दास सरकार में लिी थी स्वीकृति

फोटो 24 डालपी 17

कैप्शन: संवाददाताओं से बात करते भाजपा के पलामू जिलाध्यक्ष

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : भाजपा के पलामू जिलाध्यक्ष विजयानंद पाठक ने कहा कि राज्य में झामुमो की सरकार 29 दिसंबर 2019 को गठित की गई थी, वहीं इससे कही पहले वर्ष 2016 में योजना की वर्तमान रघुवर दास सरकार द्वारा तकनीकी स्वीकृति मिल गई थी। यह भी सही है कि वर्तमान सरकार द्वारा इस योजना को अंतिम स्वीकृति दी गई है। बावजूद इसके झामुमो के कुछ नेतागण पूर्व की योजना का श्रेय लेकर निगमवासियों को दिग्भ्रमित कर रहे है। भाजपा जिलाध्यक्ष सोमवार को स्थानीय निर्वाणा होटल में संवाददाताओं से बात कर रहे थे। कहा कि इस योजना के लिये 70 प्रतिशत राशि एशियन विकास बैंक व 30 प्रतिशत हिस्सा राज्य सरकार को देना है। एडीबी यह राशि केंद्र सरकार के कारण ही दे रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि विष्णुदयाल राम पिछले सात वर्षों से पलामू के सांसद हैं। वे अपने प्रयास से सफलीभूत कार्यों का ही श्रेय लेते हैं। उनकी पहल पर ही योजना स्वीकृति के बाद केंद्र ने 2018 में पलामू सांसद को पत्र दिया था। इसमें बताया गया था कि सांसद के प्रयास से यह योजना शुरू की जा रही है। प्रेस वार्ता में सांसद के जिला प्रतिनिधि विजय ओझा ने कहा कि झामुमो द्वारा सांसद व मेदिनीनगर नगर निगम की मेयर पर आरोप लगाना शर्मनाक है। जब राज्य में भाजपा की सरकार थी और रघुवर दास मुख्यमंत्री थे तभी इस योजना को तकनीकी स्वीकृति मिल गई थी। जुडको के पदाधिकारियों द्वारा सांसद के साथ लगातार बैठक होती रही। सांसद के पहल पर ही जुडको ने कार्य योजना बनाया और इसके लिये एडीबी से राशि उपलब्ध कराई गई। जिसे झारखंड सरकार ने 19 जनवरी को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। मौके पर पलामू सांसद के मीडिया प्रभारी सोमेश सिंह भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी