पौधारोपण के बाद युवाओं ने संरक्षण का लिया संकल्प

लीड------------ लोगो के साथ वाइजेकेएसएफ की टीम ने पाटन प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में कि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Jun 2021 05:41 PM (IST) Updated:Mon, 28 Jun 2021 05:41 PM (IST)
पौधारोपण के बाद युवाओं ने संरक्षण का लिया संकल्प
पौधारोपण के बाद युवाओं ने संरक्षण का लिया संकल्प

लीड------------

लोगो के साथ वाइजेकेएसएफ की टीम ने पाटन प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में किया पौधारोपण, संस्था ने लोगों को किया जागरूक फोटो : 28 डालपी 06 कैप्शन : पाटन प्रखंड में पौधारोपण करते युवा जागृति केंद्र के पदाधिकारी। संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : पौधा लगाने के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में युवाओं को कदम बढ़ाने की जरूरत है। इसलिए हरेक लोग पौधारोपण के बाद पौधा को बचाने का संकल्प लें। उक्त बातें पाटन थाना प्रभारी प्रकाश कुमार ने कही। वे युवा जागृति केंद्र स्टूडेंट्स फेडरेशन की आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। वाइजेकेएसएफ दैनिक जागरण के आक्सीजन वरदान अभियान से जुड़कर जिले भर में पौधारोपण कर रहा है। युवाओं ने पाटन थाना व प्रखंड कार्यालय परिसर में पौधे लगाए। थाना प्रभारी ने कहा कि वृद्ध जीवन के लिए बहुत जरूरी हैं। इससे शुद्ध वायु मिलती है। वाइजेके स्टूडेंट्स फेडरेशन के पाटन प्रखंड समिति अध्यक्ष प्रभु गुप्ता ने कहा कि प्रतिवर्ष प्रखंड में पौधारोपण करेंगे। पेड़ों के फायदे व पेड़ों की जरूरत पर प्रकाश डाला गया। कहा गया कि प्रखंड क्षेत्र में पौधारोपण व पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। अनिल गुप्ता ने कहा की हरेक लोग कम से कम दो-दो पौधा लगाएं। मौके पर अंचल कार्यालय के प्रधान लिपिक विजय कुमार, प्रखंड नाजिर पंकज कुमार, वाइजेके स्टूडेंट्स फेडरेशन के पाटन प्रखंड समिति उपाध्यक्ष विकास गुप्ता, कोषाध्यक्ष सूर्य देव यादव, कुंदन प्रजापति, धर्मेंद्र शर्मा, रौशन कुशवाहा, आशीष शर्मा, अभ्यास शर्मा आदि उपस्थित थे। बाक्स: जीवन के लिए पेड़-पौधे जरूरी, रक्षा का लें संकल्प फोटो: 28 डीजीजे 11

कैप्शन: चैनपुर में पौधारोपण करते जिप सदस्य शैलेंद्र संवादसूत्र, चैनपुर (पलामू): मानव जीवन के लिए पेड़-पौधे जरूरी हैं। इनके बिना जीवन संभव नहीं है। हम सभी को पेड़-पौधे लगाने व उनकी रक्षा करने का संकल्प लेना चाहिए। उक्त बातें चैनपुर पूर्वी के जिप सदस्य शैलेंद्र कुमार शैलू ने कहीं। वे नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 35 में दैनिक जागरण का मिशन आक्सीजन है वरदान के तहत आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों के जन्म, नामकरण शादी विवाह आदि के अवसर पर पौधे लगाएं व मनोयोग से उसकी रक्षा करें। जिप सदस्य ने कहा कि धरती पर वनों की हो रही अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण संकट का खतरा मंडरा रहा है। दिन प्रतिदिन वायुमंडल में ऑक्सीजन की मात्रा घटती जा रही है। इसको संतुलित करने के लिए अधिक ऑक्सीजन देने वाले पौधे यथा पीपल, पाकड़, नीम, आम, जामुन आदि के पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि खेत खलिहान से लेकर सड़क किनारे तक हर जगह पौधे लगाएं।

chat bot
आपका साथी