कोविड अस्पताल के लिए आवास देने की पेशकश

घर में लगाए जा सकते है 100 बेड संवाद सहयोगी मेदिनीनगर (पलामू) कोरोना महामारी के बढ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Apr 2021 06:54 PM (IST) Updated:Thu, 29 Apr 2021 06:54 PM (IST)
कोविड अस्पताल के लिए आवास देने की पेशकश
कोविड अस्पताल के लिए आवास देने की पेशकश

घर में लगाए जा सकते है 100 बेड

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : कोरोना महामारी के बढ़ते संकट के बीच सहयोग के लिए कई लोग आगे आ रहे है। भाजपा के प्रदेश मंत्री विवेक भवानी सिंह ने इसके लिए पलामू जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्ताव दिया है। विवेक ने निगम क्षेत्र के सेवा सदन रोड स्थित अपने आवास को कोविड अस्पताल में इच्छा जताई है। कहा कि महामारी के दौर में संक्रमितों के लिए मरीजों को बेड नहीं मिल रहा है, वहीं अस्पतालों में ऑक्सीजन की भी कमी भी लगातार सामने आ रही है। भाजप के प्रदेश मंत्री विवेक भवानी ने पलामू के उपायुक्त से विशेष आग्रह किया है। कहा है कि उनके इस भवन में 100 के करीब बेड लगाकर मरीजों को रखा जा सकता है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से भी यह प्रस्ताव सार्वजनिक किया है। बाक्स :उपचार के लिए देंगे एक माह के पेंशन की राशि मेदिनीनगर:प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि लक्ष्मी नारायण तिवारी ने कोरोना महामारी से लड़ने के लिए अपने एक माह के पेंशन की राशि मुख्यमंत्री कोष में देने की घोषणा की है। साथ ही इस बिषम परिस्थितिय में सरकार के साथ समाज के सभी सक्षम व्यक्ति, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, सरकारी सेवक व सेवानिवृत सरकारी सेवकों अपना कम से कम प्रारम्भिक दौर में एक माह का वेतन संक्रमित लोगों के उपचार कोष में देने का आग्रह किया है। कहा कि राज्य सरकार महामारी से प्रदेश को निकालने का भगीरथ प्रयास कर रही है। इसमें राज्य के सभी लोगों की सहभागिता आवश्यक होगा।

chat bot
आपका साथी