डा. भीम राव आंबेडकर ने समाज को दी नई दिशा

लीड जयंती पर याद किए गए संविधान निर्माता बाबा साहेब जिले में विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 05:33 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 05:33 PM (IST)
डा. भीम राव आंबेडकर ने समाज को दी नई दिशा
डा. भीम राव आंबेडकर ने समाज को दी नई दिशा

लीड

जयंती पर याद किए गए संविधान निर्माता बाबा साहेब, जिले में विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : जिले में बुधवार को संविधान निर्माता डा. भीम राव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी गई। लोगों ने उनको नमन किया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। पलामू जिला कांग्रेस कार्यालय में भी जयंती मनाई गई है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बिट्टू पाठक ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक व राजनीतिक सुधारक के रूप में भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की विरासत का आधुनिक भारत पर गहरा असर हुआ है। देश में जीवन का कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है जो कि आंबेडकर के विचारों से प्रभावित नहीं हुआ हो। उन्होंने सदियों से चली आ रही मानसिकता को न सिर्फ चुनौती दी बल्कि उस बुराई को समाज से दूर करने का भरसक प्रयास किया। इससे पहले संविधान निर्माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। अन्य वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब के मार्ग व सिद्धांतों को अपना कर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। मौके पर सत्यानंद दुबे, विनोद तिवारी, शमीम अहमद राइन, मिथिलेश सिंह, ईश्वरी प्रसाद सिंह, जितेंद्र कमलापुरी, भिखारी राम, विनोद पाठक, अरविद अग्रवाल, अरविद पासवान, गणेश रवि, अजय साहू, राजेश चौरसिया, मुकेश सिंह, हर्ष सहानी, देवांग शुक्ला, सौरभ पांडे, कुश कुमार व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शहरी के विभिन्न क्षेत्रों में 1000 मास्क का वितरण किया गया।

chat bot
आपका साथी