मतदान केंद्रों में महिला मतदाताओं के लिए लगेगी अलग कतार

पलामू में निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव में महिला मतदाताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के हर संभव उपायों काम कर रहा है। इसे लेकर मतदान केंद्रों पर महिलाओं को कोई असुविधा ना हो इसे लेकर अलग कतार की व्यवस्था की जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 07:29 PM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 06:17 AM (IST)
मतदान केंद्रों में महिला मतदाताओं के लिए लगेगी अलग कतार
मतदान केंद्रों में महिला मतदाताओं के लिए लगेगी अलग कतार

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर: निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव में महिला मतदाताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के हर संभव उपायों काम कर रहा है। इसे लेकर मतदान केंद्रों पर महिलाओं को कोई असुविधा ना हो इसे लेकर अलग कतार की व्यवस्था की जाएगी। जानकारी के अनुसार मतदाता जागरुकता अभियानों से महिलाओं को भी जोड़ने की पहल की जा रही है। इसके लिए सखी मंडलों को वे गांव-गांव में स्वीप अभियान चलाकर महिला मतदाताओं को उनकी सुविधाओं की जानकारी देने को कहा गया है। जागरूकता अभियान में निर्वाचन आयोग द्वारा महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। बताया कि मतदान केंद्रों पर महिलाओं के लिए अलग कतार के साथ हर दो पुरुष पर एक महिला मतदाता के मतदान कराने व टोकन सिस्टम से मतदान कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। इसके साथ ही बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों पर विशेष सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है।

chat bot
आपका साथी