बिजली विहीन स्टेशन के क्रा¨सग गेट अब होंगे जगमग

विश्रामपुर, धनबाद रेल मंडल स्थित कजरी रेलवे स्टेशन से गढ़वा नगर स्टेशन तक नन इलेक्ट्रिफायड स्टेशन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 May 2018 07:10 PM (IST) Updated:Sun, 20 May 2018 07:10 PM (IST)
बिजली विहीन स्टेशन के क्रा¨सग गेट अब होंगे जगमग
बिजली विहीन स्टेशन के क्रा¨सग गेट अब होंगे जगमग

विश्रामपुर, धनबाद रेल मंडल स्थित कजरी रेलवे स्टेशन से गढ़वा नगर स्टेशन तक नन इलेक्ट्रिफायड स्टेशनों पर रेलकर्मियों, यात्री व स्थानीय लोगों की सुविधा को देखते हुए लाइट की समुचित व्यवस्था की गई है। स्टेशन व रेलवे क्रा¨सग गेट पर सोलर एलईडी लाइट से जगमगा उठा। यह सब धनबाद रेल मंडल के वरीय विद्युत अभियंता दिनेश साह व गढ़वा रोड के विद्युत अभियंता विनय निराला का सार्थक प्रयास है। वरीय विद्युत अभियंता  के निर्देश पर गढ़वा रोड विद्युत अभियंता निराला ने कजरी रेलवे स्टेशन से नगर स्टेशन तक के वैसे सारे स्टेशन को चिन्हित कर जो नन इलेक्ट्रिफायड हैं। जहां  पर्याप्त रोशनी  नहीं मिलने से  रेलकर्मियों सहित यात्रियों को  काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। साथ ही वैसे रेलवे क्रॉ¨सग जहां लाइट की व्यवस्था नहीं होने के कारण सदैव दुर्घटना की संभावना बनी रहती थी। इसे देखते हुए सोलर स्ट्रीट एलईडी लाइट की व्यवस्था कर ऐसे जगहों में भी रोशनी की व्यवस्था की गई। इसकी जानकारी गढ़वा रोड के रेल अधिकारी दिग्विजय शर्मा ने दी। बताया कि वहां वर्षों से इलेक्ट्रिक की व्यवस्था नहीं होने के कारण रोशनी नहीं मिल पा रही थी। ऐसे में रेलकर्मियों कि साथ-साथ यात्रियों को काफी परेशानी की सामना करना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इससे स्टेशन मास्टर, केबिन मास्टर, गेट मैन व यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगा। साथ ही कर्मियों के साथ-साथ ग्रामीण व यात्रियों में काफी खुशी का माहौल  बना है।

chat bot
आपका साथी