जननायक के विचार से होगा समतामूलक समाज का निर्माण : कृष्णा

हुसैनाबाद हुसैनाबाद में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई। राष्ट्रीय नाई महासंघ के हुसैनाबाद इकाई के तत्वावधासन में आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत अनुमंडल मैदान स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Jan 2020 06:20 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jan 2020 06:18 AM (IST)
जननायक के विचार से होगा समतामूलक समाज का निर्माण : कृष्णा
जननायक के विचार से होगा समतामूलक समाज का निर्माण : कृष्णा

संवाद सूत्र, हुसैनाबाद : हुसैनाबाद में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई। राष्ट्रीय नाई महासंघ के हुसैनाबाद इकाई के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत अनुमंडल मैदान स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। मौके पर नाई संघ अध्यक्ष कृष्णा ठाकुर ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर व्यक्ति नहीं विचार थे। उनके आदर्शों को अपनाकर ही समतामूलक समाज का निर्माण किया जा सकता है। कहा कि कर्पूरी ठाकुर जन जन के नेता थे। उन्हें जाति व धर्म के बंधन में बांधना उनसे बेईमानी होगी। वे सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते थे। सचिव सतोष ठाकुर ने कहा कि नाई महासंघ ने जननायक के जयंती कार्यक्रम को भव्य बनाकर साबित कर दिया है कि संघ कर्पूरी ठाकुरजी के सपनों को हुसैनाबाद में साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में दशरथ ठाकुर, दिनेश्वर ठाकुर, राजकुमार ठाकुर, अजय सिंह, विनोद सिंह, नवल सिंह, अयोध्या ठाकुर, विजय ठाकुर, दिनेश मेहता, वीरेंद्र ठाकुर, नंदलाल ठाकुर, विश्वनाथ ठाकुर, दिनेश ठाकुर समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी