Lok Sabha Polls 2019: पलामू से लोकसभा चुनाव लड़ने का दावा करेगा जदयू

Lok Sabha Polls 2019. पलामू लोकसभा सीट से जदयू भी अपनी उम्मीदवारी की दावेदारी पेश करेगा। इस बाबत रविवार को जदयू की एक प्रेसवार्ता स्थानीय होटल में हुई।

By Edited By: Publish:Sun, 17 Mar 2019 05:38 PM (IST) Updated:Sun, 17 Mar 2019 06:43 PM (IST)
Lok Sabha Polls 2019: पलामू से लोकसभा चुनाव लड़ने का दावा करेगा जदयू
Lok Sabha Polls 2019: पलामू से लोकसभा चुनाव लड़ने का दावा करेगा जदयू

मेदिनीनगर, जांस। पलामू लोकसभा सीट से जदयू भी अपनी उम्मीदवारी की दावेदारी पेश करेगा। इस बाबत रविवार को जदयू ने स्थानीय स्वागत होटल में एक प्रेस वार्ता की। इसमें जदयू के जिला अध्यक्ष डॉ. राजनारायण ¨सह पटेल, पूर्व प्रदेश सचिव बलराम तिवारी व प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य बैजनाथ राम गोपी ने संयुक्त रूप से कहा कि पलामू लोकसभा सीट से जदयू चुनाव लड़ेगी।

जदयू के झारखंड प्रभारी सह केंद्रीय सचिव रामसेवक ¨सह ने घोषणा की है कि जदयू झारखंड में 7 से 8 लोकसभा सीट पर पार्टी चुनाव लड़ेगी। इन नेताओं ने कहा कि इस बाबत पलामू जदयू के नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से पलामू में उम्मीदवार देने की मांग की जाएगी। कहा कि पलामू में जदयू के पास बैजनाथ राम गोपी जैसा पुराना व अनुभवी नेता है।

कहा कि वर्तमान राजनीतिक गठबंधन के कारण अभी राजनीति संक्रमण काल से गुजर रहा है। चुनाव नहीं लड़ने से संगठन कमजोर होता है। हर बार गठबंधन का दांव पेंच लगा रहता है। सरकारी अधिकारियों के अवकाश प्राप्त करने के बाद पलामू से चुनाव लड़ने की परंपरा चल रही है। सांसद स्थानीय और जमीन से जुड़ा होना चाहिए। इस अवसर पर जिला महासचिव अर¨वद कुमार ¨सह, संतोष कुमार तिवारी, अशोक निगम, पंकज किशोर, मणिकांत कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी