मोहम्मदगंज में मनी पं दीनदयाल की जयंती

हुसैनाबाद : मोहम्मदगंज स्टेशन रोड स्थित भाजपा कार्यालय में मंगलवार को युवा मोर्चा के तत्वावधान में भारतीय जनसंघ के संस्थापक पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी गयी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 06:24 PM (IST) Updated:Tue, 25 Sep 2018 06:24 PM (IST)
मोहम्मदगंज में मनी पं दीनदयाल की जयंती
मोहम्मदगंज में मनी पं दीनदयाल की जयंती

हुसैनाबाद : मोहम्मदगंज स्टेशन रोड स्थित भाजपा कार्यालय में मंगलवार को  युवा मोर्चा के तत्वावधान में भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता युवा मोर्चा अध्यक्ष नीरज कुमार ¨सह व संचालन 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष माणिक चंद शर्मा ने किया। सर्वप्रथम दीनदयाल जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित व माल्यार्पण कर जयंती की शुरुआत की गई। मौके पर नेताओं ने उनके जीवनवृंत पर प्रकाश डाला।मौके पर भाजपा नेता सीबी रमण ¨सह,नर्वदेश्वर ¨सह,डॉ प्रभु प्रसाद,राम प्रसाद मेहता,समो दर मेहता,गो¨वद मेहता समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी