स्वयंसेवको ने जताई नाराजगी

पांडू : पांडू प्रखंड पंचायत स्वयंसेवक संघ की शुक्रवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता पंचायत स्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Sep 2017 06:07 PM (IST) Updated:Fri, 22 Sep 2017 06:07 PM (IST)
स्वयंसेवको ने जताई नाराजगी
स्वयंसेवको ने जताई नाराजगी

पांडू : पांडू प्रखंड पंचायत स्वयंसेवक संघ की शुक्रवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता पंचायत स्वयंसेवक जिला उपाध्यक्ष रोहित ¨सह व संचालन प्रखंड अध्यक्ष पंकज पांडेय ने किया। इसमें हैदरनगर प्रखंड के स्वयंसेवक गोपाल प्रजापति पर हुए जानलेवा हमले की घोर ¨नदा की गई। साथ ही जिला प्रशासन से आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। स्वयंसेवकों ने कहा कि जिस तरह से बिचौलिया के खिलाफ आवा•ा उठाने पर गोपाल प्रजापति पर जानलेवा हमला हुआ, उससे यही पता चलता है कि किस तरह पंचायत में बिचौलियागिरी फैल चुका है। वहीं बिचौलियों का हौसला किस कदर बढ़ चुका है, इसका ही नतीजा गोपाल पर हमला है। लोगों ने कहा ऐसे ही बिचौलिया हावी रहा और इन पर कार्रवाई नहीं हई तो पंचायत स्वयंसेवक का हौसला कार्य के प्रति कम होगा। इससे सरकार जिस उद्देश्य से पंचायत स्वयंसेवक को नियुक्त किया है। वह सभी विकास कार्य बिचोलियों की लूट बढे़गी एवं कार्य अधूरा रह जाएगा। बैठक में मनोरंजन गुप्ता, विजय कुशवाहा, जनक शर्मा, राकेश पांडेय, सुशील ¨सह, ओमप्रकाश, रामराज शर्मा, अजित राम, सनोज, विजय पाठक आदि स्वयंसेवक उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी