इंटक के प्रदेश सचिव से मजदूरों को काफी उम्मीद

संवादसूत्र पंडवा पलामू इंटक के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष केएन त्रिपाठी ने मजदूर नेता राके

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 06:16 PM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 06:16 PM (IST)
इंटक के प्रदेश सचिव से मजदूरों को काफी उम्मीद
इंटक के प्रदेश सचिव से मजदूरों को काफी उम्मीद

संवादसूत्र, पंडवा :पलामू: इंटक के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष केएन त्रिपाठी ने मजदूर नेता राकेश कुमार सिंह को इंटक का प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। यह पलामू के लिए गौरव की बात है। उक्त बातें हिडालको कर्मचारी इकाई जनता मजदूर संघ के नेता महाराणा प्रताप सिंह ने कही। वह कठौतिया कोल माइंस में इंटक के प्रदेश सचिव राकेश सिंह के स्वागत समारोह बोल रहे थे। कहा कि राकेश से मजदूरों को काफी उम्मीदें बंधी है। वे सदैव झारखंड के मजदूरों के सवाल पर संघर्षरत रहे हैं। अब इंटक झारखंड को काफी मजबूती मिलेगी। मौके पर राहुल सिंह, पीएन सिंह, मदन सिंह ,पिटू पासवान ,जयप्रकाश मेहता, वीर बहादुर मेहता, नरेंद्र सिंह, संजय सिंह ,आकाश सिंह समेत दर्जनों कर्मचारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी