पति ने की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

विश्रामपुर में पति ने पत्नी की हत्या कर दी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Sep 2019 06:26 PM (IST) Updated:Sun, 08 Sep 2019 06:26 PM (IST)
पति ने की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार
पति ने की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

संवाद सूत्र, विश्रामपुर, पलामू : घरेलू विवाद में पति ने तेजधार हथियार से वार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना उंटारी रोड थाना क्षेत्र के जोगा गांव की है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शनिवार रात 8 बजे की है। जानकारी के अनुसार जोगा गांव निवासी मुखलाल साव की अपनी 55 वर्षीया पत्नी कुसुम देवी के साथ किसी बात पर तू-तू , मैं-मै हो गई। बाद में दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। गुस्सा में मुखलाल साव ने तेजधार हथियार से अपनी पत्नी कुसुम देवी पर वार कर दिया। इससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना के बारे में मुखिया नंदू चौधरी को बताया। मुखिया नंदू चौधरी ने तत्काल इसकी सूचना उंटारी थाना पुलिस को दी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर आरोपित पति मुखलाल साव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतका का शव अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

------------

प्रथम ²ष्टया में महिला कुसुम देवी की हत्या उसके पति मुखलाल साव ने की। इस पूरे मामले की तहकीकात पुलिस गहनता से करेगी।

रफीक अंसारी, प्रभारी थाना प्रभारी,उंटारी रोड,पलामू।

chat bot
आपका साथी