जरूरतमंदों के बीच पार्षद ने किया खाद्यान्न का वितरण

पलामू में इसके फैलाव को रोकने का एक ही उपाय है शारीरिक दूरी। इसके लिए सतर्कता व जागरूकता जरूरी है। इस महामारी के प्रसार पर नियंत्रण पाने के लिए पूरा भारत देश लाक डाउन है। यह पूरी तरह राष्ट्रहित में है। उक्त बातें मेदिनीनगर के कुंड मुहल्ला निवासी सेवानिवृत

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Apr 2020 05:58 PM (IST) Updated:Mon, 06 Apr 2020 05:58 PM (IST)
जरूरतमंदों के बीच पार्षद ने किया खाद्यान्न का वितरण
जरूरतमंदों के बीच पार्षद ने किया खाद्यान्न का वितरण

संवाद सूत्र, हुसैनाबाद : कोरोना महामारी को लेकर हुई लॉकडाउन में नगर पंचायत हुसैनाबाद क्षेत्र के वार्ड पांच में वार्ड पार्षद सुषमा गुप्ता ने 60 जरूरतमंदों के बीच खाद्यान्न का वितरण किया। खाद्यान्न का वितरण कर वार्ड पार्षद सुषमा गुप्ता ने पत्रकारों को बताया कि नगर पंचायत हुसैनाबाद के कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देश पर झारखंड राज्य आकस्मिकता खाद्यान्न कोष से प्राप्त राशि से वार्ड अंतर्गत जरूरतमंदों के बीच खाद्यान्न का वितरण किया गया है। कोष से प्राप्त 10 हजार की राशि से वार्ड के 60 परिवारों को चिन्हित कर चावल, दाल, आलू, नमक व साबुन प्राथमिकता के साथ घर-घर जाकर वितरण किया गया है। उन्होंने कोरोना जैसी महामारी से बचाव के लिए वार्ड वासियों को शारीरिक दूरी बनाने, समय समय पर अपने हाथों को साबुन या सैनिटाइजर से धोने व अपने अपने घरों में रहकर बचाव करने की बात कही। मौके पर श्री चारधाम मंदिर पूजा समिति अध्यक्ष अजय प्रसाद गुप्ता, रवि कुमार गुप्ता, मुकेश पटेल, मनीष कुमार सहित अन्य जरूरतमंद उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी