देश निर्माण में शहीदों के योगदानों पर चर्चा

मेदिनीनगर : स्थानीय गांधी स्मृति टाउन हॉल परिसर में शनिवार को पलामू जिला के विभिन्न गांवों से संग्रहित पावन मिट्टी पर जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jan 2019 11:09 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jan 2019 11:09 PM (IST)
देश निर्माण में शहीदों के योगदानों पर चर्चा
देश निर्माण में शहीदों के योगदानों पर चर्चा

मेदिनीनगर : स्थानीय गांधी स्मृति टाउन हॉल परिसर में शनिवार को पलामू जिला के विभिन्न गांवों से संग्रहित पावन मिट्टी पर

जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर पलामू के उपायुक्त डॉ. शांतनु कुमार अग्रहरि, पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा, जिप अध्यक्षा प्रभा देवी, उपाध्यक्ष संजय ¨सह समेत ग्राम प्रधान, मुखिया व जनप्रतिनिधियों मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जिला कल्याण पदाधिकारी सुभाष कुमार ने किया। इस मिट्टी से रांची अवस्थित बिरसा मुंडा जेल को बिरसा मुंडा संग्रहालय के रूप में विकसित करने का कार्य किया जाएगा। मौके पर उपायुक्त शांतनु कुमार अग्रहरि समेत अन्य वक्ताओं ने शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अíपत की। उनके देश निर्माण में किए गए योगदान पर प्रकाश डाला। टाना भगतों को उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक समेत गणमान्य प्रतिनिधियों ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके बाद टाना भगतों ने गांवो से प्राप्त पवित्र मिट्टी को पारम्परिक तरीके से पूजा अर्चना किया । जिले के गांव-गांव से लाई गई इस पवित्र मिट्टी को एक बड़े पात्र में सांकेतिक रूप से संग्रहित किया गया। संग्रहित मिट्टी को राज्यस्तर पर दिनांक 23 जनवरी 2019 को बिरसा मंडप, मोरहाबादी, रांची जनप्रतिनिधियों के साथ बस से ले जाने के लिए जिला कल्याण पदाधिकारी को अधिकृत किया गया। मौके पर आदिवासी कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया।

chat bot
आपका साथी