भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर : बिट्टू

चैनपुर : भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है । जन वितरण प्रणाली की दुकानों में धांधली व लूट मची है

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Sep 2018 10:17 PM (IST) Updated:Tue, 11 Sep 2018 10:17 PM (IST)
भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर : बिट्टू
भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर : बिट्टू

चैनपुर : भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है । जन वितरण प्रणाली की दुकानों में धांधली व लूट मची है। आम जनता मंहगाई से बदहाल है। अधिकारी चैन की नींद सो रहे हैं। कांग्रेस इस पर चुप नहीं बैठेगा। उक्त बातें पलामू जिला कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में विकास का पहिया थम गया है। जुमलेबाज सरकार जनता को दिग्भ्रमित कर रही है। आनेवाले चुनाव में जनता बीजेपी को सबक सिखाएगी। चैनपुर प्रखंड के कांग्रेस अध्यक्ष सागर दास ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में कमीशनखोरी हावी है। बरसात के दिनों में भी पानी की किल्लत है। नेता व अधिकारी को इससे कुछ नहीं लेना देना है। कांग्रेस विपक्ष की सशक्त भूमिका निभाते हुए भाजपा की गलत नीतियों पर प्रहार करेगी। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने किया। धरना के बाद विभिन्न मांगों को ले रामगढ़ बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें प्रखंड में पानी की समस्या का निदान करने जन वितरण प्रणाली में धांधली समाप्त करने स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर बैठने की व्यवस्था बहाल करने, सरजू एक्शन प्लान में बकाया भुगतान करने, समय पर पेंशन भुगतान सुनिश्चित करने, शौचालय में धांधली समाप्त करने, सही लाभुकों को आवास योजना का लाभ देने आदि मांगें शामिल है। धरना व मांगपत्र सौंपनेवालों में नसीम हैदर, छोटू ¨सह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजेश चौरसिया, भोला केसरी, राजकुमार, दुर्गा भैया, विजय यादव, नीतू, संजू देवी, जीरा, राजेश ¨सह आदि शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी