सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत

विश्रामपुर रेहला थाना क्षेत्र के बी मोड़-केतात कला में एन एच 75 पर हुयी सड़क दुर्घटना में एक बृद्ध की मौत हो गयी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Dec 2019 06:23 PM (IST) Updated:Tue, 03 Dec 2019 06:23 PM (IST)
सड़क दुर्घटना में वृद्ध की  मौत
सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत

संवाद सूत्र, विश्रामपुर : रेहला थाना क्षेत्र के बी मोड़-केतात कला में एन एच 75 पर हुई सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना मंगलवार अहले सुबह पांच बजे की बताई जाती है। जानकारी के अनुसार केतात निवासी  85 वर्षीय रामचंद्र राम अपने घर के पास सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये। घायला अवस्थ्य में परिजन उन्हें विश्रामपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये। जहां चिकित्सको ने जांचोपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक रामचंद्र राम डीलर सुरेश राम के पिता थे। रेहला कोयल नदी तट पर आज ही उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। उनके अंतिम यात्रा में बसपा नेता गोपाल राम सहित सैकड़ो लोग शामिल हुये। इधर पुलिस ने आरोपी चालक व मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में कर लिया है।

chat bot
आपका साथी