पंचायत प्रतिनिधियों को मिलना चाहिए पूरा अधिकार : विधायक

लेस्लीगंज : पंचायत प्रतिनिधियों को उनका पूरा अधिकार मिलना चाहिए। पंचायत प्रतिनिधियों की सभी समस्याओं से अवगत हैं। इनके अधिकार के लिए कई बार सदन में आवाज उठाई गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Feb 2019 11:00 PM (IST) Updated:Sun, 03 Feb 2019 11:00 PM (IST)
पंचायत प्रतिनिधियों को मिलना चाहिए पूरा अधिकार : विधायक
पंचायत प्रतिनिधियों को मिलना चाहिए पूरा अधिकार : विधायक

लेस्लीगंज : पंचायत प्रतिनिधियों को उनका पूरा अधिकार मिलना चाहिए। पंचायत प्रतिनिधियों की सभी समस्याओं से अवगत हैं। इनके अधिकार के लिए कई बार सदन में आवाज उठाई गई है।

उक्त बातें पांकी विधायक देवेंद्र कुमार ¨सह ने कहीं। वे रविवार को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के महात्मा गांधी के 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित पंचायत प्रतिनिधि संवाद में बोल रहे थे। इसके पहले विधायक, कांग्रेस जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्याम नारायण ¨सह सहित अन्य अतिथियों ने महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्जवलित के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में विधायक ¨सह ने कहा कि सरकार बजट में शामिल योजनाओं को भी लागू नहीं करती है। यह सरकार अपने मन से काम कर रही है। सदन इसलिए चलता है कि पक्ष और विपक्ष दोनों की राय लेकर राज्य के 3.25 करोड़ जनता का काम हो सके। कहा कि पांकी विधानसभा क्षेत्र के लिए डिग्री कॉलेज व कृषि विज्ञान केंद्र की स्वीकृति प्राप्त करा ली गई है। पांकी, मनातू, तरहसी व पिपराटांड़ थाना को मिलाकर पांकी को अनुमंडल बनाने की मांग सदन की है। पांकी अनुमंडल में लेस्लीगंज प्रखंड को शामिल करने का प्रस्ताव नहीं है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक ने कहा कि गांव की सरकार कांग्रेस पार्टी का ही देन है। कांग्रेस शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्याम नारायण ¨सह ने कहा कि भाजपा सरकार दिशाविहीन हो चुकी है। कार्यक्रम का संचालन अजय साहू ने किया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मुकेश यादव, पूर्व 20सूत्री अध्यक्ष नंदकिशोर ¨सह आदि ने संबोधित किया। मौके पर राजेश चौरसिया, प्रमुख रमेश राम, अविनाश गुप्ता, कृष्णकांत दुबे, मुखिया गुड्डी देवी, खैरून बीबी, धर्मेंद्र प्रसाद, रामानंद पाठक, मंदीप तिवारी, लल्लू ¨सहए गेंदु ¨सह, अर¨वद शुक्ला, अनिल गिरी, सुधीर ¨सह, नंद किशोर मिश्रा, कामता प्रसाद यादव, अनुज ¨सह सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

chat bot
आपका साथी