अभाव में व्रत करने से कोई नहीं होगा वंचित

पंडवा : छठ महान पर्व है। समाज में वैसे व्रती जो अभाव में व्रत नहीं कर पाती वैसे व्रतियों को सहयोग के लिए वे हमेशा तैयार हैं। उक्त बातें समाजसेवी जटेश्वर मेहता ने कही। वे शुक्रवार को पैतृक आवास बासु में छठव्रतियों के बीच सूपए दउराए पूजा सामग्री वितरण कर रहे थे। कहा कि धर्म कार्य में सहयोग करना पुनित कार्य है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Nov 2018 10:53 PM (IST) Updated:Fri, 09 Nov 2018 10:53 PM (IST)
अभाव में व्रत करने से कोई नहीं होगा वंचित
अभाव में व्रत करने से कोई नहीं होगा वंचित

पंडवा : छठ महान पर्व है। वैसे व्रती जो अभाव में व्रत नहीं कर पाते, उनका सहयोग के लिए वे हमेशा तैयार हैं।

उक्त बातें समाजसेवी जटेश्वर मेहता ने कहीं। वे शुक्रवार को पैतृक आवास बासु में व्रतियों के बीच सूप, दउरा व पूजा सामग्री वितरण कर रहे थे। कहा कि धर्म कार्य में सहयोग करना पुनित कार्य है। इससे मन व आत्म शांति मिलती है। छठ व्रत महान पर्व है जो खर्चीला भी है। इस कारण गरीब वंचित मन में व्रत की इच्छा रखने के बावजूद नहीं कर पाते। हालांकि छठ व्रत भिक्षाटन करने की प्रथा है। सक्षम वर्ग के लोगों को सहयोग करना चाहिए, ताकि कोई सत्यकर्म व साक्षात भगवान भास्कर का व्रत करने से वंचित न रहे। उन्होंने शुक्रवार को 150 व्रतियों के बीच पूजा सामग्री का वितरण किया। मौके पर योगेंद्र महतो, सूरजी देवी, गो¨वद मेहता, सुरेंद्र राम, श्यामदेव मेहता, सरिता देवी, सुमित्रा देवी, राजंती देवी, मंजू देवी, गुलबास देवी सहित बड़ी संख्या में व्रती मौजूद थी।

chat bot
आपका साथी