भाजपा से लोकतंत्र और संविधान को खतरा : बाबूलाल

पांकी : भाजपानीत गठबंधन की सरकार ने देश व राज्य में लोकतंत्र व संविधान को माखौल बना रखा है। अब हमें जरूरत है केंद्र व राज्य की सरकार को उखाड़ फेंकने की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Feb 2019 11:32 PM (IST) Updated:Mon, 04 Feb 2019 11:32 PM (IST)
भाजपा से लोकतंत्र और संविधान को खतरा : बाबूलाल
भाजपा से लोकतंत्र और संविधान को खतरा : बाबूलाल

पांकी : भाजपानीत गठबंधन की सरकार ने देश व राज्य में लोकतंत्र व संविधान को माखौल बना रखा है। अब हमें जरूरत है केंद्र व राज्य की सरकार को उखाड़ फेंकने की।

उक्त बातें झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहीं। वे सोमवार को भाजपा का पोल खोल, हल्ला बोल, चोर मचाए शोर कार्यक्रम के तहत पांकी के रामजानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर के समीप आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि झाविमो के आठ विधायकों में से छह को मंत्री पद और पैसों का प्रलोभन देकर भाजपा ने शामिल कराया। इसमें दो को मंत्री व शेष चार विधायकों को बोर्ड चैयरमैन व करोड़ों रुपये दिए गए। संविधान की 10 वीं अनुसूची में लिखा हुआ है कि जो जिस दल से चुनाव जीतकर आए हैं, उसी अनुरूप रहना है। अन्यथा उसकी सदस्यता समाप्त हो जाएगी। बावजूद सरकार ने जानबूझकर मामले की लीपापोती की। भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार झूठ का पु¨लदा है। मोदी जी ने चुनाव के दौरान कहा था कि हमारी सरकार बनी तो काला धन वापस लाएंगे। दो करोड़ लोगों को नौकरी दी जाएगी। बावजूद जनता से किए गए एक भी वायदे सरकार ने पूरे नहीं किए। राज्य में 70 प्रतिशत बाहरी लोगों को नौकरी दी गई। चारो ओर भ्रष्टाचार का बोलबाला है। चतरा संसदीय क्षेत्र हो या अन्य क्षेत्र हमेशा राज्य के लोगों के साथ भाजपा छल करती आ रही है। आज तक बाहरी लोगों ने ही चतरा का प्रतिनिधित्व किया। मौके पर केंद्रीय प्रवक्ता योगेंद्र प्रताप ¨सह, खालिद खलील, नीलम देवी, मुमताज अहमद खां आदि ने सभा को संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन जेवीएम प्रखंड अध्यक्ष दशरथ बड़ाइक ने किया। मौके पर

झाविमो के जिलाध्यक्ष मुरारी पांडेय , प्रभात भुईया, हाजी संजर नवाज, मेराज अहमद खां , नागेंद्र कुमार नीरज ¨सह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी