7.16 लाख बच्चों ने खाई अल्बेंडाजोल की गोली

मेदिनीनगर : पलामू के तमाम आंगनबाड़ी केंद्रों के अलावा सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों में शुक्रवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Feb 2019 10:22 PM (IST) Updated:Fri, 08 Feb 2019 10:22 PM (IST)
7.16 लाख बच्चों ने खाई अल्बेंडाजोल की गोली
7.16 लाख बच्चों ने खाई अल्बेंडाजोल की गोली

मेदिनीनगर : पलामू के तमाम आंगनबाड़ी केंद्रों के अलावा सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों में शुक्रवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। एक से 19 वर्ष तक के करीब 7.16 लाख बच्चों को अल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। लगभग नौ लाख बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसे लेकर स्थानीय चियांकी स्थित सेक्रेड हर्ट स्कूल में उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों को अल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर अतिथियों व पदाधिकारियों ने कार्यक्रम का आगाज किया। मंच का संचालन जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण कुमार ¨सह ने किया। बतौर मुख्य अतिथि मौजूद जिला परिषद अध्यक्ष प्रभा देवी ने कहा कि शारीरिक व मानसिक विकास के लिए बच्चों को अल्बेंडाजोल की गोली जरूर खिलाएं। जनहित में सरकार की ओर से संचालित योजनाओं को शत प्रतिशत धरातल पर उतारने में आम लोगों की भी सहभागिता जरूरी है। बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए परिजन जिम्मेवारी के साथ अपने बच्चों को अल्बेंडाजोल की गोली खिलाएं। विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद नगर निगम के उप महापौर राकेश कुमार ¨सह उर्फ मंगल ¨सह ने कहा कि अल्बेंडाजोल की गोली खाने से बच्चे एनीमिया के शिकार नहीं होंगे। कहा कि बच्चों को इससे मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है। साथ ही बच्चे स्वस्थ रहते हैं। मानसिक व शारीरिक विकास के लिए एक से 19 वर्ष तक के बच्चों को गोली खिलाना जरूरी है। सिविल सर्जन डा कलानंद मिश्रा ने कहा कि बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास के मद्देनजर भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को सफल बनाने की जिम्मेवारी जिले के हरेक व्यक्ति की है। इसे लेकर राज्य भर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जा रहा है। बताया कि आठ फरवरी को एक से दो वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र पर आधा टेबलेट दिया जाएगा। स्कूलों में बच्चों को एक-एक अल्बेंडाजोल की गोली देने का प्रावधान है। डीपीएम प्रवीण ¨सह ने अल्बेंडाजोल गोली खिलाने के फायदे गिनाए। कहा कि कई बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लगता है। 14 फरवरी को मॉप-अप डे मनाया जाएगा। आठ फरवरी को छूटे बच्चों को इस दिन गोली खिलाई जाएगी। इसी तरह जिले के मदरसों में 14 फरवरी को कृमि मुक्ति दिवस बनाया जाएगा और 16 फरवरी को वहां मॉपअप डे मनेगा। जिला समारोह में सेक्रेड हर्ट सकूल की प्राचार्या सिस्टर जोशी मैथ्यू, यूनिसेफ के क्षेत्रीय समन्वयक मनीष प्रियदर्शी, शहरी डीपीएम सुखराम बाबू, डीडीएम कृष्णा कुमार शर्मा, स्वास्थ्य प्रशिक्षक अतुल कुमार सिन्हा, राजीव ¨सह, तदशा श्रीमाली समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व विद्यार्थी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी