कोरोना के 7 नए संक्रमित मिले, 32 लोग स्वस्थ

संवाद सहयोगी मेदिनीनगर पलामू में 7 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें 3 हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र 3 पांडू और 1 संक्रमित विश्रामपुर क्षेत्र का रहने वाला है। इसी के साथ आंकड़ा बढ़कर 45 हो गया है। शुक्रवार की रात जारी रिपोर्ट में पुष्टि होने के बाद सभी संक्रमितों के ट्रेवल हिस्ट्री की जांच शुरू की गई। बताया गया कि हरियाणा के फरीदाबाद मुम्बई सूरत दिल्ली केरल बैंगलुरू और दोहा के कतर से एक संक्रमित लौटा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Jun 2020 06:05 PM (IST) Updated:Sat, 13 Jun 2020 06:32 PM (IST)
कोरोना के 7 नए संक्रमित मिले, 32 लोग स्वस्थ
कोरोना के 7 नए संक्रमित मिले, 32 लोग स्वस्थ

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर : पलामू में 7 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें 3 हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र, 3 पांडू और 1 संक्रमित विश्रामपुर क्षेत्र का रहने वाला है। इसी के साथ आंकड़ा बढ़कर 45 हो गया है। इसमें उपचार के बाद 32 स्वस्थ हो चुके हैं। 13 का इलाज किया जा रहा है। शुक्रवार की रात जारी रिपोर्ट में पुष्टि होने के बाद सभी संक्रमितों के ट्रेवल हिस्ट्री की जांच शुरू की गई। बताया गया कि हरियाणा के फरीदाबाद, मुम्बई, सूरत, दिल्ली, केरल, बैंगलुरू और दोहा के कतर से एक संक्रमित लौटा है। पलामू उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने कहा कि पलामूवासियों को घबराने की जरूरत नहीं है। पलामू पहुंचते ही मरीजों को शुरू से ही क्वारंटाइन केंद्र में रखा गया था। मरी•ा किसी भी पलामूवासी के संपर्क में नहीं आएं हैं। वर्तमान में मरीजों को पीएमसीएच के कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। उपायुक्त ने पलामूवासियों से अपील की है कि वे सावधान रहें और अपने घरों में रहें। सिविल सर्जन डॉ जॉन एफ केनेडी ने बताया कि आयुष मंत्रालय की जारी गाइडलाइन के अनुसार उसका उपचार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी